- Home
- /
- कोरोना से लड़ने जिप के पास नहीं...
कोरोना से लड़ने जिप के पास नहीं पर्याप्त मानव संसाधन

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोरोना संक्रमण से शहर जूझ रहा है। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में दो पॉजिटिव मरीज मिले हैं। दुर्भाग्य से ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना को नियंत्रित करने के लिए जिप स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त मानव संसाधन नहीं है। उपलब्ध संसाधन के बल पर संभावित खतरे से निपटने के लिए जिप का स्वास्थ्य विभाग तैयारी में जुटा है। कर्मचारियों की कमी के चलते कार्यरत कर्मचारियों पर काम का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आयुर्वेदिक व एलोपैथी क्लिनिक में डॉक्टर की सहायता के लिए अन्य सहायक कर्मचारियों के पद मंजूर हैं। कमोबेश सभी स्वास्थ्य केंद्र तथा क्लिनिक में स्वास्थ्य कर्मचारियों के पद रिक्त हैं। जिला मुख्यालय में अतिरिक्त स्वास्थ्य अधिकारी के मंजूर तीनों पद रिक्त हैं। एक स्वास्थ्य अधिकारी, एक संक्रामक रोग अधिकारी पद रिक्त है।
तत्काल नियुक्ति की जाए
राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग तथा वैद्यकीय शिक्षण विभाग में विविध संवर्ग के 17 हजार पद रिक्त हैं। संक्रमण ग्रामीण क्षेत्र में पैर फैलाने पर स्थिति नियंत्रण के बाहर हो सकती है। संभावित खतरे से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग के रिक्त पदों पर तत्काल नियुक्ति करनी चाहिए। -डॉ. सोहन चवरे, जिलाध्यक्ष, कास्ट्राइब जिप, कर्मचारी संगठन
रिक्त पद
अतिरिक्त स्वास्थ्य अधिकारी - 3
स्वास्थ्य कर्मचारी - 162
संक्रामक रोग अधिकारी - 1
स्वास्थ्य अधिकारी - 1
Created On :   18 May 2020 3:41 PM IST