जिप कर्मचारी भर्ती जल्द,  561 रिक्त पद भरे जाएंगे

Zip employee recruitment soon, 561 vacancies will be filled
जिप कर्मचारी भर्ती जल्द,  561 रिक्त पद भरे जाएंगे
आईबीपीएस कंपनी के  साथ करार जिप कर्मचारी भर्ती जल्द,  561 रिक्त पद भरे जाएंगे

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नौकरी भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए जिला परिषद से खुशखबर मिली है। जिला परिषद जल्द ही 561 रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। जिप के 20 विभागों में तृतीय श्रेणी के पद भरे जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया के लिए आईबीपीएस कंपनी के साथ करार किए जाने की जिप सामान्य प्रशासन विभाग उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी विपीन जाधव ने जानकारी दी।

राज्य भर में भरे जाने हैं 18,939 पद - राज्य की जिला परिषदों में तृतीय श्रेणी के कर्मचारी भर्ती का रास्ता ग्राम विकास विभाग ने खुला कर दिया है। राज्यभर में 18 हजार 939 पद भरे जाने हैं। नागपुर जिला परिषद के 20 विभागों में रिक्त 561 पद भरने के प्रस्ताव को राज्य सरकार की मंजूरी मिल चुकी है। भर्ती प्रक्रिया के लिए आईबीपीएस कंपनी के साथ करार किया गया है। रिक्त पद भरने में जिला परिषदों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की सूचना ग्राम विकास विभाग उपसचिव ने दी है। जिला परिषद ने रिक्त पद भर्ती का अंतिम प्रारूप जनवरी महीने में सरकार को भेजा था। 

दो साल की शिथिलता : कोरोना संक्रमण के चलते राज्य सरकार ने 4 मई 2020 को शासन निर्णय जारी कर राज्य में कर्मचारी भर्ती पर रोक लगा दी थी। कोरोना संकट से राहत मिलने पर आजादी के अमृत महोत्सव निमित्त सरकार ने राज्य में 75 हजार पद सीधे सेवा भर्ती पद्धति से भरने की घोषणा कर दी। 15 अगस्त 2023 से पहले भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के सभी विभागों को निर्देश दिए। ग्राम विकास विभाग ने जिला परिषद के अधिनस्थ सभी विभागों की भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की निर्धारित अधिकतम आयुसीमा में 2 साल की शिथिलता दी है। 

परीक्षा के माध्यम से होगा चयन : कर्मचारी भर्ती प्रक्रिया परीक्षा के माध्यम से होगी। आईबीपीएस कंपनी परीक्षा का नियोजन करेगी। परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर चयन किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया की जानकारी तथा शंका निरसन के लिए हेल्प लाइन क्रमांक जारी करने व भर्ती प्रक्रिया में विलंब न होने पाए, इसकी खबरदारी लेने की सूचना दी गई है।
 

Created On :   19 April 2023 8:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story