Facebook Data Leak: 1 लाख फेसबुक यूजर्स का डेटा हुआ लीक, शोधकर्ताओं ने किया खुलासा

1 लाख फेसबुक यूजर्स का डेटा हुआ लीक, शोधकर्ताओं ने किया खुलासा
  • मेटा पर आरोप साइबरपीस की टीम ने लगाया है
  • 1,00,000 लाइन का नया यूजर डेटा लीक हुआ
  • फेसबुक ने आरोपों पर कोई टिप्पणी नहीं की है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया का सबसे बड़ा प्लेटफार्म फेसबुक (Facebook) एक बार फिर से डेटा लीक का शिकार हो गया है। हाल ही में साइबर सुरक्षा शोधकर्ताओं ने एक कथित डेटा लीक की जानकारी दी है, जिसमें फेसबुक के कम से कम एक लाख यूजर्स शामिल बताए गए हैं, जो डेटा ब्रीच फोरम पर दिखाई दिए।

नई दिल्ली स्थित गैर-लाभकारी संगठन साइबरपीस की टीम ने आरोप लगाया है कि फेसबुक (मेटा) से 1,00,000 लाइन का नया यूजर डेटा डेटा ब्रीच फोरम पर सामने आया है। हालांकि, फेसबुक (मेटा) ने अभी तक साइबरपीस के दावों पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

शोधकर्ताओं ने क्या कहा?

फेसबुस के नए डेटा लीक मामले में साइबरपीस ने कहा कि, छेड़छाड़ किए गए इस डेटा में पूरा नाम, प्रोफाइल, ईमेल, फोन नंबर और स्थान की जानकारी शामिल हैं। साथ ही यह आशंका भी जताई है कि, फेसबुक यूजर्स की पर्सनल जानकारियां लीक होने पर फिशिंग हमले का शिकार बन सकते हैं। शोधकर्ताओं ने अनुसार, फेसबु​क डेटा लीक के जरिए यूजर्स की जानकारियों का इस्तेमाल साइबर अपराधी किसी तरह के अपराध को अंजाम देने के लिए किया जा सकता है।

शोधकर्ताओं का कहना है कि, यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि यह उल्लंघन किसी सोफिस्टिकेटेड साइबर क्रिमिनल ग्रुप, हैकटिविस्ट या अन्य मैलिसियस इंस्टीट्यूट का काम तो नहीं। उन्होंने कहा, डेटा सुरक्षा के बारे में चिंताओं के कारण फेसबुक (मेटा) की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचने की संभावना है, जो संभावित रूप से यूजर्स के भरोसे को प्रभावित कर सकता है।

शोधकर्ताओं ने कहा है कि, यह घटना संगठनों के लिए यूजर्स डेटा की सुरक्षा और सार्वजनिक विश्वास बनाए रखने के लिए अपने साइबर सुरक्षा उपायों को लगातार बढ़ाने और मजबूत करने की महत्वपूर्ण आवश्यकता पर बल देती है।

Created On :   10 Jun 2024 12:45 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story