- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- Instagram ने कैरोसेल पोस्ट पर कई...
इंस्टाग्राम फीचर: Instagram ने कैरोसेल पोस्ट पर कई कैप्शन के लिए सपोर्ट शुरू किया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram ने कैरोसेल पोस्ट को और अधिक इंटरैक्टिव बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। कंपनी अब एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रही है, जिसके तहत यूजर्स कैरोसेल पोस्ट की हर फोटो या वीडियो के लिए अलग-अलग कैप्शन जोड़ सकेंगे।
अब तक इंस्टाग्राम पर कैरोसेल पोस्ट के लिए केवल एक ही कैप्शन दिया जा सकता था, जो पूरी पोस्ट पर लागू होता था। नए फीचर के आने के बाद हर स्लाइड पर अलग रिफ्रेंस, डिटेल या मैसेज शेयर करना संभव होगा। इससे स्टोरीटेलिंग, ट्यूटोरियल्स, प्रोडक्ट शोकेस और एजुकेशनल कंटेंट को अधिक प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा सकेगा।
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फीचर फिलहाल चुनिंदा यूजर्स के बीच टेस्ट किया जा रहा है। इंस्टाग्राम ने कुछ टेस्ट यूजर्स को नोटिफिकेशन के माध्यम से बताया है कि वे अब अपनी कैरोसेल पोस्ट की प्रत्येक फोटो या वीडियो के लिए अलग कैप्शन जोड़ सकते हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह अपडेट कंटेंट क्रिएटर्स और ब्रांड्स के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। अलग-अलग स्लाइड पर अलग कैप्शन होने से यूजर्स का ध्यान अधिक समय तक बना रह सकता है और एंगेजमेंट बढ़ने की संभावना भी बढ़ेगी।
हालांकि, इंस्टाग्राम की ओर से अभी इस फीचर की वैश्विक रोलआउट टाइमलाइन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। फीचर की सफल टेस्टिंग के बाद इसे सभी यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है।
Created On :   20 Jun 2026 6:30 PM IST

