BSNL ने पेश किया SUPER STAR 500 प्लान, 500GB डेटा के साथ Hotstar मिलेगा मुफ्त

BSNL launches SUPER STAR 500 plan, will get 500GB data
BSNL ने पेश किया SUPER STAR 500 प्लान, 500GB डेटा के साथ Hotstar मिलेगा मुफ्त
BSNL ने पेश किया SUPER STAR 500 प्लान, 500GB डेटा के साथ Hotstar मिलेगा मुफ्त

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) टेलीकॉम सेक्टर में अपने यूजर्स को लुभाने के लिए नए नए प्लान समय समय पर जारी करता है। वहीं अब कंपनी ब्रॉडबैंड सेक्टर में पकड़ बनाने की कोशिश में जुटी हुई है। हाल ही में BSNL ने कई नए प्लान्स और ऑफर्स पेश किए हैं। नए प्लान "SUPER STAR 500" में कंपनी द्वारा Hotstar सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दिया जाएगा।

दो वेरिएंट में प्लान
SUPER STAR 500 प्लान 500GB FUP डेटा के साथ आएगा। BSNL के अनुसार ये प्लान अंडमान और निकोबार के अलावा सभी सर्किलों में उपलब्ध होगा। आपको बता दें कि BSNL ने अपने इस प्लान को दो वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। इसमें पहला DSL प्लान और दूसरा भारत फाइबर प्लान शामिल है। 

स्पीड
भारत फाइबर प्लान में DSL के मुकाबले ज्यादा स्पीड मिलेगी। रिपोर्ट के अनुसार भारत फाइबर प्लान में यूजर्स को 50 Mbps की स्पीड मिलेगी। वहीं बात करें DSL प्लान की तो इसमें यूजर्स को 10Mbps की स्पीड मिलेगी। जबकि FUP के बाद इस प्लान में स्पीड 2 Mbps हो जाएगी।

अनलिमिटेड कॉलिंग
रिपोर्ट के अनुसार यूजर्स को इस प्लान के लिए 949 रुपए मंथली खर्च करने होंगे। इसमें एडिशनल हॉटस्टार प्रीमियम पैक मिलेगा। इस पैक की सालाना कीमत 999 रुपए है। इस प्लान में ग्राहकों को किसी भी नेटवर्क पर लोकल और STD अनलिमिटेड कॉलिंग का भी लाभ मिलेगा।

Created On :   26 Sep 2019 9:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story