CES 2020: Google Assistant में आया नया अपडेट, अब 42 भाषाओं में पढ़कर सुनाएगा कंटेंट

CES 2020: New update in Google Assistant, will let read articles for you in 42 languages
CES 2020: Google Assistant में आया नया अपडेट, अब 42 भाषाओं में पढ़कर सुनाएगा कंटेंट
CES 2020: Google Assistant में आया नया अपडेट, अब 42 भाषाओं में पढ़कर सुनाएगा कंटेंट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका की दिग्गज कंपनी और सर्च इंजन Google (गूगल) ने लॉस वेगास में चल रहे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES 2020) में गूगल असिस्टेंट से जुड़ा नया अपडेट पेश किया है। यह अपडेट आपको गूगल पर कई चीजें पढ़ने में मदद करेगा। आपको बता दें कि गूगल असिस्टेंट Android, iPhone और iPad पर काम करता है।

इन डिवाइस पर यह आपको न सिर्फ आपको जानकारी देती है, बल्कि काम पूरे करने में आपकी मदद भी करती है। अब तक यहां सवाल पूछे जाने पपर उनके उत्तर मिलते थे, वहीं अपडेट के बाद आपको कंटेंट भी पढ़कर सुनाएगी। आइए जानते हैं इस फीचर से जुड़ी खास बातें...

Google assistant Update
दरअसल, गूगल असिस्टेंट के नए अपडेट में आपको किसी भी चीज को पढ़ने के लिए मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। क्योंकि अब से कंटेंट को गूगल असिस्टेंट पढ़कर सुनाएगा। खासियत यह कि इसमें 42 भाषाएं होंगी, यानी कि गूगल असिस्टेंट आपको अपनी भाषा में कंटेंट पढ़कर सुनाएगा।

गूगल का यह नया फीचर किसी भी एंड्रॉयड फोन को एक स्क्रीन रीडर में सुपरचार्ज कर देता है। वहीं कंटेंट को पढ़ने आपको गूगल से सिर्फ कहना होगा, "Hey Google, Read This" इसके बाद यह फीचर उस वेबपेज या आर्टिकल के कंटेंट को पढ़कर सुनाएगा।

फिलहाल यह फीचर प्रीव्यू में है, इसे कब तक लॉन्च किया जाएगा, इसके बारे में कोई जानकारी कंपनी द्वारा नहीं दी गई है। माना जा रहा ​है कि गूगल अपने यूजर्स के लिए इस फीचर को जल्द लॉन्च कर सकता है।   

Created On :   10 Jan 2020 3:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story