- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- OpenAI ने लॉन्च किया ChatGPT...
चैट जीपीटी हेल्थ: OpenAI ने लॉन्च किया ChatGPT Health, अब मेडिकल रिकॉर्ड समझेगा AI, देगा आपकी सेहत से जुड़े पर्सनल सुझाव

डिजिटलज डेस्क, नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी OpenAI ने हेल्थ सर्विस को अधिक आसान और पर्सनल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ChatGPT Health लॉन्च कर दिया है। यह नया फीचर यूजर्स को अपने मेडिकल रिकॉर्ड, लैब रिपोर्ट और हेल्थ ऐप्स के डेटा को सुरक्षित तरीके से ChatGPT से जोड़ने की सुविधा देता है। इसके बाद ChatGPT आपकी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी को समझकर टेस्ट रिपोर्ट की आसान भाषा में एक्सप्लेन करेगा, डॉक्टर से मिलने की तैयारी में मदद करेगा, डाइट और फिटनेस से जुड़े सुझाव देगा और हेल्थ बीमा के ऑप्शन को भी बेहतर तरीके से समझने में मदद करेगा। हालांकि कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह फीचर डॉक्टर का ऑप्शन नहीं है, बल्कि केवल एक Assistant के रूप में काम करेगा।
यह भी पढ़े -Google ने AI Pro और AI Ultra सब्सक्राइबर्स के लिए Gemini Spark का एक्सेस बढ़ाया, अब ज्यादा लोगों को मिलेगा पर्सनल AI एजेंट का फायदा
क्या है ChatGPT Health?
ChatGPT Health, ChatGPT के अंदर बनाया गया एक स्पेशल हेल्थ सेक्शन है, जिसे खास तौर पर स्वास्थ्य और वेलनेस से जुड़े सवालों के लिए तैयार किया गया है। इसमें यूजर अपनी मेडिकल हिस्ट्री, डॉक्टर की रिपोर्ट, लैब टेस्ट और Apple Health जैसे हेल्थ प्लेटफॉर्म का डेटा जोड़ सकते हैं। इसके बाद ChatGPT उसी जानकारी के आधार पर अधिक पर्सनल जवाब देता है।
यह भी पढ़े -WhatsApp टू-स्टेप वेरिफिकेशन PIN की जगह ला सकता है मजबूत पासवर्ड, अकाउंट होगा पहले से ज्यादा सुरक्षित
ChatGPT Health अब US में सभी के लिए उपलब्ध
फिलहाल ChatGPT Health की शुरुआत अमेरिका में 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लॉग-इन यूजर्स के लिए की गई है। यह वेब और iOS प्लेटफॉर्म पर Free, Go, Plus और Pro प्लान के यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। हालांकि, कंपनी ने यह भी बताया कि "Health अभी Codex में उपलब्ध नहीं है"। OpenAI का कहना है कि ChatGPT से सेहत से जुड़े सवाल पूछने के लिए यूजर्स को दूसरे ऐप्स कनेक्ट करने की जरूरत नहीं है।
यह भी पढ़े -Boat Nirvana Eutopia 2 ANC भारत में लॉन्च, इसमें है 45dB हाइब्रिड ANC और 80 घंटे तक की बैटरी लाइफ, जानिए कीमत और फीचर्स
डॉक्टर का विकल्प नहीं
इसके अलावा, अमेरिका की इस टेक कंपनी का दावा है कि ChatGPT यूजर्स हर हफ्ते AI चैटबॉट से स्वास्थ्य से जुड़े 30 करोड़ (300 मिलियन) से ज्यादा सवाल पूछते हैं। OpenAI का यह भी दावा है कि इस AI एजेंट का इस्तेमाल लैब के नतीजों को समझने, डॉक्टर के साथ अपॉइंटमेंट की तैयारी करने, डॉक्टर की बातों का मतलब समझने और "बेहतर स्वास्थ्य दिनचर्या" बनाने के लिए किया जा रहा है। लेकिन, OpenAI ने इसे केवल एक सहायक टूल बताया है, न कि मेडिकल प्रोफेशनल का विकल्प।
Created On :   24 July 2026 7:51 PM IST






