- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- OpenAI ने 'सबसे पावरफुल' AI मॉडल...
चैट जीपीटी: OpenAI ने 'सबसे पावरफुल' AI मॉडल GPT-6 Astra लॉन्च किया, अब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, कंप्यूटर पर खुद करेगा काम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में OpenAI ने एक बड़ा कदम उठाते हुए GPT-6 Astra लॉन्च कर दिया है। कंपनी के मुताबिक यह उसका अब तक का सबसे पावरफुल AI मॉडल है। इसकी खासियत सिर्फ सवालों के जवाब देना नहीं है, बल्कि यह कंप्यूटर, ब्राउजर और अलग-अलग सॉफ्टवेयर पर इंसान की तरह मल्टी-टास्किंग वाले काम भी कर सकता है। OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने X प्लेटफॉर्म (पहले Twitter) पर पोस्ट पर किया है। इसमें ऑल्टमैन ने GPT 6 को कंप्यूटर पर इस्तेमाल होने वाला दुनिया का सबसे शानदार मॉडल बताया है। आइए जानते हैं इसकी खूबियों के बारे में...
कितना खास है GPT-6 Astra
डेवलपर्स के लिए GPT-6 Astra खास तौर पर महत्वपूर्ण हो सकता है। OpenAI इसे अब तक का अपना सबसे बेहतर सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग मॉडल बता रही है। GPT-6 Astra में 1.05 million tokens का context window और अधिकतम 128,000 output tokens हैं। इसका मतलब है कि मॉडल एक ही काम के दौरान बहुत बड़ी मात्रा में सामग्री और निर्देशों को संभाल सकता है।
GPT-6 Astra को इस तरह तैयार किया गया है कि AI केवल निर्देश पढ़कर जवाब न दे, बल्कि किसी काम को शुरू से अंत तक पूरा करने की कोशिश करे। उदाहरण के तौर पर यह ऑनलाइन फॉर्म भर सकता है, CRM में जानकारी अपडेट कर सकता है, कैलेंडर व्यवस्थित कर सकता है, इंटरनेट पर रिसर्च कर सकता है और तैयार जानकारी को ईमेल या डॉक्यूमेंट में लिख सकता है।
यानी आने वाले समय में AI से सिर्फ यह पूछने के बजाय कि “मुझे यह काम कैसे करना है?”, यूजर उससे यह भी कह सकेगा कि “यह काम कर दो।” यही बदलाव GPT-6 Astra को पुराने चैटबॉट मॉडल से अलग बनाता है।
कंप्यूटर को इंसान की तरह इस्तेमाल करने की क्षमता
Astra की सबसे बड़ी खूबियों में से एक इसका computer use है। OpenAI के अनुसार मॉडल स्क्रीन पर दिखाई देने वाली चीजों को समझकर कंप्यूटर पर जरूरी कदम उठा सकता है। यह वेबसाइट खोलने, जानकारी खोजने, फॉर्म भरने, सॉफ्टवेयर चलाने और किसी काम के अलग-अलग फेस पूरे करने में सक्षम है।
OpenAI की टेस्टिंग में Astra ने कंप्यूटर आधारित कई कामों में पिछले मॉडल GPT-5.6 Sol से बेहतर परफोर्मेंस किया। कंपनी के एक OSWorld 2.0 सिमुलेशन के अनुसार Astra ने लगभग 40 मिनट प्रति कार्य में 72.6 प्रतिशत परफोर्मेंस हासिल किया, जबकि GPT-5.6 Sol को लगभग 75 मिनट में 65.7 प्रतिशत स्कोर मिला।
यह भी पढ़े -Poco X8 और Poco X8 Power भारत में लॉन्च, इनमें है 10,000mAh तक की बैटरी और 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा
साइबर सिक्योरिटी में कितना मददगार
GPT-6 Astra की एक और महत्वपूर्ण क्षमता साइबर सिक्योरिटी है। OpenAI के सुरक्षा दस्तावेज के मुताबिक Astra उसका पहला ऐसा मॉडल है जिसने कंपनी के Preparedness Framework के तहत Critical cybersecurity capability लेवल को हासिल किया है। ये साइबर सिक्योरिटी और बग आदि खोजने में भी दूसरे प्लेटफॉर्म की तुलना में बेहतर है। इसका फायदा साइबर हमलों से बचाव, सुरक्षा कमजोरियों की पहचान और सिस्टम की जांच में हो सकता है।
Created On :   4 Sept 2026 6:21 PM IST





