SRO Imaging Satellite Launch: अंतरिक्ष में बढ़ी भारत की ताकत, 36 हजार किमी से तस्वीरें लेने वाला पहला सैटेलाइट हुआ लॉन्च, PAK-चाइना की होगी निगरानी

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। अंतरिक्ष में भारत की ताकत समय के साथ बढ़ती जा रही है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने गुरुवार देर रात EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। सैटेलाइट को श्रीहरिकोटा से GSLV-F17 रॉकेट के माध्यम से अंतरिक्ष में भेजा गया।
यह भारत का पहला सैटेलाइट है जो करीब 36 हजार किलोमीटर की ऊंचाई पर जियोसिंक्रोनस आर्बिट में रहकर तस्वीरें लेगा। इससे पहले के सभी सैटेलाइट निचली कक्षा में ही थे।
यह भी पढ़े -'इसरो की एक और शानदार उपलब्धि, भारत के लिए गर्व का पल', ईओएस-05 के निर्धारित कक्षा में पहुंचने पर बोले पीएम मोदी
भारत को क्या फायदा होगा?
EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट के सफल लॉन्च से भारत को कई फायदे मिलेंगे। वह भारत व उसके आसपास के इलाकों की तस्वीरें लगातार भेज सकेगा। इससे भारत को पाकिस्तान-चीन सीमा समेत संवेदनशील और रणनीतिक इलाकों पर नजर रखने में मदद मिलेगी।
इसके अलावा सैटेलाइट का यूज बाढ़ और चक्रवात समेत दूसरी प्राकृतिक आपदाओं की निगरानी के लिए हो सकेगा। इसके जल्दी चेतावनी देने के चलते आपदा की स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।
यह भी पढ़े -ईओएस-05 सैटेलाइट लॉन्च पर इसरो के पूर्व वैज्ञानिक बोले- यह मौसम और आपदा की निगरानी में करेगा मदद
दो बार फेल होने के बाद मिली सफलता
इससे पहले इसरो ने इस सैटेलाइट को अंतरिक्ष में स्थापित करने के लिए दो बार कोशिश की थी, लेकिन दोनों ही बार उसे नाकामयाबी मिली। जनवरी 2026 और मार्च 2025 में उसके दो मिशन फेल हुए थे।
पहली बार 12 जनवरी 2026 को PSLV-C62 रॉकेट DRDO के 'अन्वेषा' उपग्रह और 15 अन्य उपग्रहों को ले जा रहा था, लेकिन लेकिन तीसरी स्टेज में वह अपना कंट्रोल खो बैठा और मिशन फेल हो गया।
वहीं दूसरी बार अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट EOS-09 को कक्षा में स्थापित करने के लिए PSLV-C61 लॉन्च किया गया। तीसरी स्टेज में कंबशन चैंबर प्रेशर के अचानक कम होने से मिशन फेल रहा।
Created On :   4 Sept 2026 6:12 PM IST












