Clean Air Survey-2026: स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में इंदौर दूसरे और भोपाल चौथे नंबर पर, केंद्र से मिला पुरस्कार

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में इंदौर दूसरे और भोपाल चौथे नंबर पर, केंद्र से मिला पुरस्कार
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 की रिपोर्ट जारी हो गई है। इस लिस्ट में देश में स्वच्छता में नंबर वन इंदौर ने इस मामले में भी बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इंदौर ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 की रिपोर्ट जारी हो गई है। इस लिस्ट में देश में स्वच्छता में नंबर वन इंदौर ने इस मामले में भी बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इंदौर ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। नई दिल्ली में सोमवार को आयोजित स्वच्छ वायु दिवस समारोह में इंदौर को राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सराहना पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जिसे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल और स्वच्छता प्रभारी अश्विनी शुक्ला ने ग्रहण किया।

रैंकिंग की आधिकारिक घोषणा 7 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में की गई थी। इसमें पहले स्थान पर लखनऊ और तीसरे स्थान पर जबलपुर शामिल है।

इंदौर महापौर ने क्या कहा?

पुरस्कार लेने के बाद इंदौर महापौर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान जारी किया, जिसमें उनका कहना है कि पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था, जिसमें इंदौर को स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में दूसरा पुरस्कार मिला है। इस सम्मान के लिए उन्होंने इंदौरवासियों की जागरूकता, सहभागिता और लगातार की जा रही कोशिशों का फल बताया है। साथ ही उन्होंने इसे इंदौरवासियों को समर्पित किया है।

इन बदलावों की वजह से मिला सम्मान

पुष्यमित्र भार्गव ने रविवार को जारी अपने वीडियो में बताया कि रोड स्वीपिंग, वेस्ट मैनेजमेंट, रेड लाइट ऑन-इंजन ऑफ और इंडस्ट्रीज में किए गए अलग-अलग नवाचारों की वजह से इंदौर को इस सम्मान से नवाजा गया है। इसके लिए उन्होंने शहरवासियों को बधाई भी दी है।

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 लिस्ट


Created On :   7 Sept 2026 6:54 PM IST

Tags

Next Story