- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- Meta ने भारत में पेश किआ अपना नया...
New Smartglasses: Meta ने भारत में पेश किआ अपना नया स्मार्टग्लास, वॉइस कमांड और लाइव ट्रांस्लेट जैसे फीचर्स से हैं लैस

- Meta ने भारत में पेश किआ अपना नया स्मार्टग्लास
- वॉइस कमांड और लाइव ट्रांस्लेट जैसे फीचर्स से हैं लैस
- कंपनी ने 29900 रखी है कीमत
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रे-बैन और मेटा ने भारत में आधिकारिक तौर पर अपने नए स्मार्ट ग्लास पेश किए हैं। कंपनी की ओर से आने वाला ये डिवाइस बिल्ट-इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल के साथ आता है। कंपनी की ओर से इसकी कीमत 29900 रखी गई है। फिलहाल, ये स्मार्टग्लास रे-बैन डॉट कॉम पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं।
कंपनी की ओर से आने वाला ये स्मार्टग्लास वॉयस कमांड के जरिए काम करता है। इसमें यूजर्स को "हे मेटा" कहना होता है जिसके बाद वह इस स्मार्टग्लास को कमांड दे सकते हैं। इस स्मार्टग्लास में लाइव ट्रांस्लेट का एक खास फीचर भी दिया गया है। जिसके जरिए यूजर्स अंग्रेजी, स्पेनिश, फ्रेंच और इतालवी जैसे भाषाओं को लाइव ट्रांस्लेट कर सकते हैं।
बता दें, इस स्मार्टग्लास का लाइव ट्रांस्लेट वाला ये फीचर फ्लाइट मोड पर भी काम कर सकता है। बशर्ते यूजर्स को इसका आवश्यक लैंग्वेज पैक पहले से ही डाउनलोड करना होगा। इस खास फीचर के जरिए यूजर्स किसी भी लाइव भाषा सुन सकते हैं। जबकि, दूसरा व्यक्ति अपने फोन प अनुवाद पढ़ या सुन सकता है।
इस स्मार्टग्लास के डिजाइन की बात करें तो ये वेफ्येर स्टाइल में बनाया गया है। साथ ही इसके लिए कंपनी में स्काईलर नामक एक नया फ्रेम भी उपलब्ध है। यूजर्स अपने पसंद की लेंस चुन सकते है जिसमें सनलाइट और यूवी प्रोटेक्शन शामिल हैं।
Created On :   14 May 2025 12:26 AM IST