व्हाट्सएप का नया लुक: WhatsApp ने जारी किया अपडेट, रि- डिजाइन आइकन, कलर और नए इंटरफेस के साथ बहुत कुछ है खास

WhatsApp ने जारी किया अपडेट, रि- डिजाइन आइकन, कलर और नए इंटरफेस के साथ बहुत कुछ है खास
  • एंड्रॉइड वर्जन के इंटरफेस को नया लुक दिया है
  • नया अपडेट iOS वर्जन की तरह नजर आता है
  • नए अपडेट में कई नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं

जिटल डेस्क, नई दिल्ली। मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप (WhatsApp) अपने यूजर्स के अनुभव को बढ़ावा देने के लिए हमेशा नए- नए फीचर जोड़ता है। वहीं इस बार कंपनी ने अपने एंड्रॉइड वर्जन के इंटरफेस को नया लुक दिया है। कंपनी ने नए अपडेट को जारी करना शुरू कर दिया है। इसका अपडेट धीरे-धीरे लोगों तक पहुंच रहा है। नया अपडेट कुछ हद तक iOS वर्जन की तरह नजर आता है। इस अपडेट में रि- डिजाइन आइकन, कलर और नए इंटरफेस के साथ बहुत कुछ है खास है।

बता दें कि, WhatsApp इस फीचर को सितंबर 2023 से ही बीटा वर्जन में टेस्ट कर रहा था, लेकिन मेटा ने इसकी जानकारी नहीं दी थी। वहीं हाल ही में नए अपडेट को लेकर व्हाट्सएप ने इसकी आधिकारिक जानकारी दी है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

नए अपडेट में क्या खास

वॉट्सऐप बीटा अपडेट्स के बारे में जानकारी रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने बताया है, नए बदलाव एंड्रॉइड 2.23.20.10 अपडेट के लिए व्हाट्सएप बीटा में दिखाई दे रहे हैं। नए इंटरफेस में iOS की तरह स्टेटस बार ऊपर से नीचे आ गया है। यहां ग्रीन कलर के बैकग्राउंड को अब व्हाइट कलर से बदल दिया गया है।

इसके अलावा नए अपडेट में हर टैब के लिए एक आइकन जोड़ा है। साथ ही यहां ग्रीन डॉट नजर आएगा, जो नोटिफिकेशन की जानकारी देगा। ये ग्रीन कलर भी व्हाट्सएप के पिछले कलर के मुकाबले हल्का है। यह ऐप की लाइट और डार्क थीम में दिखाई देता है। इसमें एक नया चैट बबल रंग और डार्क थीम में फ्लोटिंग एक्शन भी है।

इसके अलवा कंपनी ने कुछ नए फीचर्स को भी एड किया है। इसमें अब मैसेज पहले के मुकाबले नए तरीके से नजर आते हैं। यहां सभी चैट्स को एक लिस्ट में दिखाया गया है, जिसमें आर्काइव मैसेज सबसे ऊपर होते हैं। वहीं इसके नीचे तीन ऑप्शन मिलते हैं, जिसमें सभी मैसेज, अनरीड मैसेज और ग्रुप मैसेज का विकल्प मिलेगा।

Created On :   30 March 2024 12:36 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story