Breaking News: आज की बड़ी खबरें 25 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 25 April 2025 1:55 PM IST
Satna News: 67 हजार के नशीले सिरप सहित रीवा का बदमाश गिरफ्तार
रामपुर बाघेलान पुलिस ने कार में नशीले सिरप की तस्करी कर रहे रीवा के बदमाश को घेराबंदी कर पकड़ लिया, जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
- 25 April 2025 1:45 PM IST
Chhindwara News: पुलिस कार्रवाई...अवैध शराब तस्कर और मैनेजर पर केस दर्ज
उमरानाला पुलिस ने बुधवार को नागपुर रोड पर अवैध शराब से भारी एक कार पकड़ी थी। कार में 21पेटी अवैध शराब भरी थी। पुलिस ने शराब और कार जब्त करने के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया था।
- 25 April 2025 1:36 PM IST
Chhindwara News: चौरई के झिलमिली में नाबालिग ने जहर पीकर कुएं में लगाई छलांग, मौत
चौरई के झिलमिली में 15 साल की बच्ची ने बीती 21अप्रैल को जहर का सेवन किया और कुएं में छलांग लगा दी। परिजनों ने आसपास मौजूद लोगों की मदद से बच्ची को कुएं से बाहर निकाला। तब से बच्ची का इलाज जारी था।
- 25 April 2025 1:25 PM IST
Chhindwara News: पहलगाम के आतंकी हमले के दौरान घाटी से उतर रहा था पांढुर्ना का मदान परिवार
पहलगाम में आतंकी हमले के दौरान पांढुर्ना निवासी मदान परिवार के सात सदस्य घाटी में ही थे। 22 अप्रैल को लगभग 2.30 बजे सभी लोग पहलगाम की बैसरन घाटी से होकर निकले थे। इससे करीब 35 मिनट बाद 2.45 बजे ही आतंकी हमला हुआ।
- 25 April 2025 1:15 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 25-अप्रैल-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीजल का कारोबार औसतन 92.74 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 24 अप्रैल 2025 से मध्य प्रदेश में डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीजल की कीमतें पिछले महीने 31 मार्च 2025 को औसतन 92.74 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में अपरिवर्तित रही।
- 25 April 2025 1:05 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 25-अप्रैल-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.40 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 24 अप्रैल 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 मार्च 2025 को औसतन 107.40 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में अपरिवर्तित रही।
- 25 April 2025 1:00 PM IST
UP बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2025 घोषित
यूपी बोर्ड का रिजल्ट घोषित हो गए हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषध (UPMSP) ने दोपहर 12.30 बजे यूपी बोर्ड 10वीं,12वीं परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी है। बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि यूपी 10वीं बोर्ड में जालौन जिला के यशप्रताप सिंह ने 97.83% हासिल किए हैं।
- 25 April 2025 12:51 PM IST
राज्यपाल के सामने विरोध कर रहे छात्र को पुलिस ने हिरासत में लिया
तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के दीक्षांत समारोह में एक छात्र ने राज्यपाल के सामने पर्चे फेंक कर विरोध जताया। विरोध करने वाले छात्र की पहचान आईआरपीएम विभाग के आलोक राज के रूप में हुई है। प्रदर्शन के बाद पुलिसकर्मियों ने छात्र को हिरासत में लिया है।
- 25 April 2025 12:41 PM IST
सोने की कीमत कम हुई
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना (Gold) एक लाख रुपए की रिकॉर्ड कीमत को छूने के बाद लगातार तीसरे दिन नीचे आया है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 90,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 98,200 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है।
- 25 April 2025 12:35 PM IST
चांदी की कीमत गिरी
यदि चांदी की कीमत देखी जाए तो बीते दिन के मुकाबले इसमें करीब 100 रुपए प्रति किलोग्राम तक की गिरावट आई है, हालांकि इसका भाव अब भी 1 लाख रुपए के बाहर ही है। आज सिल्वर की कीमत 1,00,800 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।
Created On :   25 April 2025 6:17 AM IST