छोटी सी झोपड़ी गिराने के लिए प्रशासन ने लिया मामा के बुलडोजर का सहारा। सोशल मीडिया पर प्रशासन का बनाया गया मजाक।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो छोटी सी झोपड़ी गिराने के लिए प्रशासन ने लिया मामा के बुलडोजर का सहारा। सोशल मीडिया पर प्रशासन का बनाया गया मजाक।

डिजीटल डेस्क, रीवा। मनगवां तहसील क्षेत्र अंतर्गत बेलवा पैकान गांव से आज एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां पर अवैध झोपड़ी को गिराने के लिए पहुंचे प्रशासनिक अमले ने इंसानों की बजाय बुलडोजर का सहारा ले लिया जिसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग रीवा जिला प्रशासन का मजाक बना रहे हैं। बताया जा रहा है, कि प्रशासनिक अमला बेलवा गांव के हिस्ट्रीशीटर बदमाश दीपक सिंह के अवैध ढाबे को गिराने पहुंचा था जहां पर एक छोटी सी झोपड़ी गिराने के लिए प्रशासन ने बड़ी मशीनरी का उपयोग कर लिया। जबकि उस झोपड़ी को इंसानों के द्वारा भी मिलकर गिराया जा सकता था। जिसके बाद अब प्रशासन की हर जगह किरकिरी हो रही है।

रोजगार दिवस के अवसर पर रीवा पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा भरे मंच से अपराधियों के घर तथा अवैध कब्जे को बुलडोजर से गिराने वाले आदेश के बाद रीवा जिला प्रशासन एक्टिव मोड़ पर आ गया हैं। और माफियाओं पर शिकंजा कसने के प्रयासों के साथ- साथ अपराधियों को निशाने पर रखकर उन पर कार्यवाही कर रहा है जिसके लिए रीवा जिला प्रशासन के द्वारा अपराधियों के घर पर तथा अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाने की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज रीवा जिला प्रशासन के द्वारा मनगवां तहसील के बेलवा पैकान गांव में हिस्ट्रीशीटर बदमाश दीपक सिंह के अवैध ढाबे को गिराने के लिए बुलडोजर के साथ कार्यवाही की गई। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। और वीडियो वायरल होने के बाद से प्रशासन की किरकिरी होने लगी जिसे लोग सोशल मीडिया में मजाक बना रहे हैं। कार्यवाही के बाद कलेक्टर मनोज पुष्प ने भी बाकायदा कार्यवाही की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर दी।

दरअसल हिस्ट्रीशीटर बदमाश दीपक सिंह के अवैध ढाबे को गिराने पहुंचे प्रशासनिक अमले ने बुलडोजर का सहारा ले लिया जबकि ढाबे का ढांचा झोपड़ी के बराबर था जिसे दो इंसानो को बुलाकर गिराया जा सकता था बावजूद इसके प्रशासन के द्वारा उसमे बुलडोजर चलाया गया जिसको लेकर अब लोग प्रशासन का मजाक बना रहे हैं आपको बता दें कार्यवाही के दौरान बनाई गई वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
 

Created On :   4 April 2022 1:41 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story