मुश्किल में कांग्रेस: गुजरात में लगा कांग्रेस को एक और झटका, वरिष्ठ नेता अर्जुन मोढवाडिया भाजपा में शामिल

गुजरात में लगा कांग्रेस को एक और झटका, वरिष्ठ नेता अर्जुन मोढवाडिया भाजपा में शामिल
  • कांग्रेस पार्टी को लगा एक और झटका
  • महाराष्ट्र के बाद गुजरात से भी बुरी खबर
  • वरिष्ठ नेता अर्जुन मोढवाडिया भाजपा में शामिल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जिस भी राज्य से गुजर रही है वहां पार्टी को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। कई दिग्गज नेता पार्टी का हाथ छोड़ भाजपा का दामन थाम रहे हैं। यात्रा के गुजरात पहुंचने से पहले ही यहां से भी कांग्रेस के लिए बुरी खबर सामने आई है। महाराष्ट्र के बाद अब गुजरात में भी समान नजारा देखने को मिल रहा है। रविवार को दो पूर्व विधायकों ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था और आज तीन नेता भाजपा में शामिल हो गए। गुजरात के पार्टी प्रमुख सीआर पाटिल की मौजूदगी में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अर्जुन मोढवाडिया भाजपा में शामिल हो गए। उनके साथ भाजपा में शामिल होने से पहले कांग्रेस पार्टी के स्टेट चीफ अंबरीश डेर और मुलू भाई कंडोरिया ने भी भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

चुनाव लड़ सकते हैं मोढवाडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए दिग्गज नेता अर्जुन मोढवाडिया लोकसभा के बाद गुजरात में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की तरफ से लड़ सकते हैं। प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके मोढवाडिया दो बार विधायक के तौर पर भी चुने जा चुके हैं। 2022 में अर्जुन मोढवाडिया ने कांग्रेस पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ा और तीसरी बार जीत हासिल की।

कांग्रेस के पास अब केवल 14 विधायक

अर्जुन मोढवाडिया, अंबरीश डेर और मुलू भाई कंडोरिया से पहले भी कई नेता और विधायक गुजरात में कांग्रेस का हाथ छोड़ चुके हैं। इसी साल जनवसी में कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सीजे चावड़ा ने पार्टी से इस्तीफा दिया था। आपको बता दें साल 2019 के लोकसभा चुनाव में चावड़ा ने अमित शाह के खिलाफ गांधीनगर सीट से चुनाव लड़ा था। इनसे पहले खंभात सीट से विधायक चिराग पटेल ने भी कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया था। 17 सीट जीतने वाली कांग्रेस के पास अब पार्टी में सिर्फ 14 विधायक रह गए हैं बाकि ने पार्टी से बाहर का रास्ता नाप लिया है।

कांग्रेस पार्टी की आलोचना

कांग्रेस पार्टी छोड़ने से पहले अर्जुन मोढवाडिया ने पार्टी के फैसले की जमकर आलोचना की थी। कांग्रेस नें राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का बहिष्कार करते हुए उसमें शामिल नहीं होने का ऐलान किया था। पार्टी का यह फैसला मोढवाडिया को रास नहीं आया था और उन्होंने इस फैसले पर कांग्रेस की जमकर आलोचना की थी। आपको बता दें कि इससे पहले केंद्रीय मंत्री नारण राठवा अपने बेटे और कई समर्थक के साथ बीजेपी में शामिल हो गए थे।

Created On :   5 March 2024 9:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story