लोकसभा चुनाव 2024: भारत जोड़ो न्याय यात्रा सारंगपुर से शुरू, दोपहर में उज्जैन जाएंगे राहुल गांधी

भारत जोड़ो न्याय यात्रा सारंगपुर से शुरू, दोपहर में उज्जैन जाएंगे राहुल गांधी
  • मध्यप्रदेश में यात्रा का चौथा दिन
  • आज यात्रा का 52वां दिन
  • दोपहर 2 बजे उज्जैन में राहुल का विशेष कार्यक्रम

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा सारंगपुर से शुरू की। आज मध्यप्रदेश में यात्रा का चौथा दिन है। यात्रा में भारी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता साथ साथ चल रहें है। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा आज यात्रा का 52वां दिन है और विशेष कार्यक्रम हमारा उज्जैन में दोपहर 2 बजे का है, राहुल गांधी महाकालेश्वर मंदिर जाएंगे। उज्जैन शहर की विशेषता हमारे लिए ये है कि ये शहर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल था और भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भी शामिल है। कल रतलाम में कार्यक्रम होगा और 7 तारीख को हम राजस्थान जाएंगे और बांसवाड़ा में एक जनसभा को राहुल गांधी संबोधित करेंगे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शाजापुर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को संबोधित किया।

पीएम नरेंद्र मोदी की "मेरा देश मेरा परिवार है" टिप्पणी पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, "हमारी प्राथमिकता 140 करोड़ की जनता है, हम भी जनता की आवाज उठा रहे हैं हम महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक विषमता और सामाजिक ध्रुवीकरण के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। यदि 140 करोड़ भारतीय उनका परिवार हैं, तो उन्होंने उनका विश्वास क्यों तोड़ा है, उन्होंने उनके साथ अन्याय क्यों किया है? पिछले 10 साल 'अन्याय काल' रहे हैं। वह एक लोकतांत्रिक रूप से चुने गए पीएम हैं,पीएम पद पर बैठकर जिस तरह से उन्हें बोलना चाहिए, एक आम सहमति बनाना चाहिए इस प्रकार की कोशिश उन्होंने कोई नहीं की। ये सिर्फ मार्केटिंग और रीब्रांडिंग के लिए है और स्वयं को विश्वगुरु मनाने के लिए हैं। हम प्रधानमंत्री के पद को सम्मान देते हैं लेकिन अगर कोई व्यक्ति सम्मान की मांग करता है तो उसे सम्मानजनक व्यवहार करना होगा।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, "कल रात यहां पर एक महापंचायत हुआ। जहां पर काफी मात्रा में किसान आए और उन्होंने राहुल गांधी के सामने अपनी कठिनाई, परिशानी बताई और मांगें रखीं। इस दौरान विशेष तौर से MSP, कर्ज माफी के बारे में चर्चा हुई...इस दौरान राहुल गांधी उनसे एक बात कही कि कांग्रेस पार्टी और उनके लिए किसान एवं किसान संगठनों के लिए हमेशा उनका दरवाजा खुला रहेगा।...राहुल गांधी ने कहा कि जब हम सत्ता में आएंगे तो अग्निपथ योजना का पूरा विश्लेषण करेंगे और जो बदलाव लाना है वो हम जरूर लाएंगे।

Created On :   5 March 2024 5:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story