अजब गजब: 30 साल तक किया फूंक मारने का काम, तो अजीब से फूल गए गाल, जानकर लोग हुए हैरान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मेंढकों को तो अधिकांश लोगों ने देखा है। कभी-कभी मेंढक अपना मुंह गु्ब्बारे की तरह फुला लेते हैं। लेकिन क्या आपने कभी ऐसे इंसान को देखा है, जिसके गाल मेंढकों की तरह फूले हों। अगर नहीं देखा है तो ऐसा शख्स चीन में काफी ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। कांच बनाने वाले एक कारिगर के गाल मेंढक की तरह ही फूल गए हैं। वो कंपनी में करीब 30 साल से भी ज्यादा से काम कर रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि काम करने के वक्त ही गालों पर दबाव पड़ता है और उसके गाल ऐसे हो गए हैं।
यह भी पढ़े -बार-बार बाथरूम जाने से गई इस शख्स की नौकरी, बताई ऐसी बीमारी कि अदालत ने भी भत्ता देने की कर दी मांग, जानें क्या है मामला?
क्या है मामला?
साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, 48 साल के झांग दक्षिणी चीन के ग्वांगडोंग प्रांत के झोंगशान में एक कांच प्रोडक्शन कंपनी में काम करते हैं। फिलहाल वह अपने अजीबोगरीब चेहरे के कारण सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हो गए हैं। असल में लंबे समय तक काम करने की वजह से झांग के चेहरे की मांसपेशियां अजीब तरह से विकसित हो गई हैं, जिससे फूंक मारते समय उनके गाल विचित्र रूप से फूल जाते हैं।
यह भी पढ़े -करोड़ों का काम करने वाला शख्स बना रैपिडो ड्राइवर, शख्स ने बताई अपने ड्राइवर की कहानी, जानें क्या हुआ ऐसा?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
चीनी सोशल मीडिया पर झांग का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें 1.5 मीटर लंबी धातु की पाइप का उपयोग करते हुए दिखाया गया है, जिससे वह 1,000 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान पर गर्म किए गए पिघले हुए कांच को उठाते हैं और पाइप की मदद से फूंक मारते हैं। वीडियो में उन्हें कांच को आकार देने के लिए पाइप को बड़ी सावधानी से घुमाते हुए और कांच को फूंकते हुए देखा जा सकता है। वर्कशॉप में गर्मी होने के कारण झांग अक्सर बिना शर्ट पहने ही काम करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने बताया कि जब उन्होंने कई साल पहले ये काम शुरू किया था और उनका चेहरा तब नॉर्मल था लेकिन समय के साथ फूंक मारते-मारते उनकी चेहरे की मसल्स खिंच गई थीं और उनका चेहरा गुब्बारे के तरह फूल गया था।
Created On :   3 Jan 2026 6:23 PM IST













