क्या आप जानते हैं, कितने साल की है सबसे बूढ़ी जीवित एक्वेरियम मछली मेथुसेलाह 

Do you know how old is the oldest living aquarium fish Methuselah
क्या आप जानते हैं, कितने साल की है सबसे बूढ़ी जीवित एक्वेरियम मछली मेथुसेलाह 
अजब-गजब क्या आप जानते हैं, कितने साल की है सबसे बूढ़ी जीवित एक्वेरियम मछली मेथुसेलाह 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया भर में कई ऐसे अजीबों-गरीब प्राणी हैं जिनके बारे में जान कर आप चौंक जाएंगे। आज आपको ऐसी ही एक मछली की उम्र बताएंगे जिसे सुन कर आप भी हैरान रह जाएंगे। किसी भी साधारन एक्वेरियम में रहने वाली मछली की उम्र ज्यादा नहीं होती है। लेकिन मेथुसेलाह दुनिया कि सबसे उम्र दराज जीवित एक्वेरियम मछली है, जिसकी उम्र 90 साल है।

The oldest aquarium fish in the world lives in San Francisco. She likes  belly rubs

दो जीवों के बीच की है कड़ी मेथुसेलाह
ताजा फिग्स खाने वाली मेथुसेलाह काफी चंचल है, उसे बहुत अच्छा लगता है जब कोई उसके पेट पर होथो से सहलाता है। कैलिफोर्निया एकेडमी ऑफ साइंसेज के बायोलॉजिस्ट का कहना है कि मेथुसेलाह के उम्र के हिसाब से वह सबसे ज्यादा वर्ष कि जीवित एक्वेरियम मछली है। इसकी लंबई 4 फीट और वजन 18.1 किलोग्राम है। यह ऑस्ट्रेलियन लंगफिश की प्रजाती है, जिसे 1938 में ऑस्ट्रेलिया से लाकर सैन फ्रांसिस्को के एक म्यूजियम में रखा गया था।

Meet Australian lungfish Methuselah, the world's oldest living aquarium fish  - Taipei Times

यह काफी खास मछलियों में मानी जाती है, इसके पास फेफड़े और गिल्स दोनों ही मौजूद हैं। 1947 में सैन फ्रांसिस्को क्रॉनिकल्स अखबार में एक खबर आई थी जिसमें इसके बारे में बताया गया था कि ये एक अजीबो-गरीब जीव है, जिसके पास हरे रंग के स्केल्स है। और यह माना जाता है कि जमीनी और समुद्री जीवों को जोड़ती है।

Methuselah, oldest living aquarium fish, believed to be about 90 years old  – Boston 25 News

2017 में हुई थी 95 वर्ष के लंगफिश की मौत
शिकागो के शेड्ड म्यूजियम में रह रहें ग्रैंडडैड की 2017 में 95 साल की उम्र में मौत हो गई थी। यह भी एक ऑस्ट्रेलियन लंगफिश ही थी। बायोलॉजिस्ट एलेन जान का कहना है कि मेथुसेलाह एक मादा मछली है। इसे सीजनल फिग्स खाना काफी पसंद है और यह एक शांत स्वभाव की मछली है।

Meet Methuselah, the oldest living aquarium fish - SCIENCE News

Created On :   31 Jan 2022 7:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story