जानिए दुनिया की आखिरी सड़क के बारे में जिसके बाद खत्म हो जाती है धरती, 6 माह में निकलता है यहां सूरज

Know about the last road in the world, after which the earth ends, the sun rises here in 6 months
जानिए दुनिया की आखिरी सड़क के बारे में जिसके बाद खत्म हो जाती है धरती, 6 माह में निकलता है यहां सूरज
अजब-गजब जानिए दुनिया की आखिरी सड़क के बारे में जिसके बाद खत्म हो जाती है धरती, 6 माह में निकलता है यहां सूरज

डिजिटल डेस्क,दिल्ली। आपने देश-विदेश में कई यात्राएं की होंगी। कई यात्राएं को बारे में शायद आप आज भी नहीं भूलें होंगे यही नहीं वहां की वादियां,मौसम और लोग का रहन सहन आपके लिए यादगार बन गए होंगे। ऐसी ही एक जगह के बारे में हम आपको बताने वाले है जिसे धरती का आखिरी छोर कहा जाता है। माना जाता है कि यहां पर पंहुचने के बाद दुनिया खत्म हो जाती है। दरअसल यह एक विशेष सड़क है जिसे धरती की आखिरी सड़क माना जाता है।

 कहां है यह सड़क 
यह सड़क यूरोपियन देश नॉर्वे में स्थित है जिसको ई-69 हाईवे के नाम से जाना जाता है। इसे ही दुनिया की आखिरी सड़क माना जाता है। इस हाईवे की कुल लम्बाई 14 किलोमीटर है। ई-69 हाईवे के खत्म होने के साथ ही धरती का भी अंत माना जाता है। दरअसल, इस सड़क के खत्म होने के बाद सिर्फ ग्लेशियर और समुद्र ही दिखाई देता है। इस ई-69 हाईवे पर कई खतरनाक जगह भी हैं, जिस पर कार चलाना या अकेले पैदल चलने पर प्रतिबंध है। 


क्या आप भी देखना चाहते हैं आखिरी सड़क

अगर आप भी दुनिया की आखिरी सड़क को देखना चाहतें हैं तो आप अपनी मर्जी से नहीं जा सकते हैं। क्योंकि इस सड़क पर गाड़ी चलाना या अकेले पैदल जाने पर रोक लगा दी गई है। यह इलाका बर्फ गिरने के कारण ठंडा तो रहता ही है साथ ही बर्फ गिरने से लोग अक्सर रास्ते भी भटक जाते है। यही वजह है कि यहां लोगों को अकेले घुमने नहीं दिया जाता। लेकिन आप दुनिया की आखिरी सड़क को देखना चाहते हैं तो ग्रुप के साथ घूमने जा सकते हैं। दुनिया की आखिरी सड़क की खास बात यह है कि यह उत्तरी ध्रुव के निकट है। जो इसको अलग पहचान देती है।

6 महिनों तक यहां पर सूरज नहीं निकलता

उत्तरी ध्रुव के निकट होने की वजह से यहां सर्दियों के मौसम सिर्फ रात ही होती हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि 6 महिनों तक यहां पर सूरज नहीं निकलता।  गर्मियों में यहां कभी सूरज नहीं डूबता। गर्मी में यहां का तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है, तो वहीं ठंड -45 डिग्री से नीचे तक तापमान चला चला जाता है।

Created On :   5 April 2023 11:25 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story