अजब गजब: शख्स ने रोटी बनाने की जगह ऐसी अजीबोगरीब का किया इस्तेमाल, लोगों के उड़ गए होश

शख्स ने रोटी बनाने की जगह ऐसी अजीबोगरीब का किया इस्तेमाल, लोगों के उड़ गए होश
गांव के एक शख्स के पास रोटी बनाने के लिए तवा नहीं था तो उसने एक ऐसी चीज का किया इस्तेमाल कि उड़ गए सभी लोगों के होश। सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज कल के जमाने में सोशल मीडिया पर कुछ भी वायरल होता हुआ नजर आता है। सोशल मीडिया पर हर रोज कुछ ना कुछ हटकर नजर आता है। यहां पर लोग तरह-तरह के जुगाड़ भी शेयर करते हैं। ऐसा ही एक और जुगाड़ वायरल हो रहा है, जिसमें शख्स के पास रोटी बनाने के लिए तवा नहीं होता है। शख्स रोटी बनाने के लिए ऐसी चीज का इस्तेमाल करता है कि वो देखकर सभी के होश उड़ जाते हैं। लोग उस जुगाड़ की उम्मीद भी नहीं कर सकते हैं।

वीडियो में क्या आ रहा है नजर?

वायरल हो रहे वीडियो पर दिख रहा है कि एक गांव है और वहां पर एक व्यक्ति खाना बना रहा होता है। वो रोटी बना रहा होता है और अंगीठी जल रही होती है। लेकिन वीडियो में ये साफ नजर आ रहा है कि वो रोटी तवे पर तो बिल्कुल नहीं बना रहा है। वो शख्स तवा का इस्तेमाल करने की जगह फावड़े का उपयोग करता हुआ नजर आ रहा था।

वीडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ये वीडियो @ArunKoslii के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस पर लाखों व्यूज और लाइक्स आए हैं। साथ ही कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक शख्स ने कहा है कि बिना किसी साधन के भी लोग मजेदार खाना बना लेते हैं। वहीं, दूसरे शख्स ने कहा है कि ये तकनीक भारत से बिल्कुल भी बाहर नहीं जाना चाहिए।

Created On :   19 Dec 2025 6:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story