अजब गजब: सिर छोड़कर बर्फ में घुसा दिया पूरा शरीर, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल

सिर छोड़कर बर्फ में घुसा दिया पूरा शरीर, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल
वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए एक शख्स ने अपने आपकी जान को ही जोखिम में डाल दिया। वो बर्फ के अंदर घुसा रहा और करीब दो घंटे के बाद निकला।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दी का मौसम शुरू हो गया है और इस मौसम में तो पानी में भी हाथ डालने का मन नहीं करता है। लेकिन फिर भी दुनिया में कुछ ऐसे लोग भी होते हैं कि गीनीस वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के चक्कर में अपनी जान ही दांव पर लगा देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स ने अपना सिर बाहर निकलवाकर बर्फ में सो जाता है।

वीडियो में क्या नजर आ रहा है?

वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स बर्फ में लेट जाता है और फिर आजू-बाजू के लोग उस पर बर्फ डाल रहे होते हैं। कुछ समय बाद वो बर्फ के नीचे ही दब जाता और करीब 2 घंटे 30 मिनट तक बर्फ में ही धंसा होता है। इस समय के साथ ही शख्स नया वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। उस शख्स का नाम Lukasz Szpunar है।

यह भी पढ़े -लड़की ने सरकारी टीचर बनने के बाद सोशल मीडिया पर कही ऐसी बात, कि लोग पति बनने के लिए तैयार, यहां देखें वीडियो

वीडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर गीनीस वर्ल्ड रिकॉर्ड के अकाउंट से ये वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक मिलियन लोगों ने देखा और लाइक किया है। कई लोगों ने शेयर और कमेंट भी किया है। एक शख्स ने कहा है कि भाई अब भी हॉस्पिटल में है? इसके बाद दूसरे शख्स ने कहा है कि ये बंदा ऑफिशियली स्नोमैन बन गया है। इसके बाद दूसरे शख्स ने सवाल करते हुए पूछा कि आखिर क्यों?

Created On :   14 Dec 2025 6:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story