अजब गजब: शख्स ने पैंट में लगा ली आग, फिर हुआ कुछ ऐसा कि देखकर लोग हो गए परेशान, यहां देखें वीडियो

शख्स ने पैंट में लगा ली आग, फिर हुआ कुछ ऐसा कि देखकर लोग हो गए परेशान, यहां देखें वीडियो
रील बनाने की वजह से लड़के ने लगा ली अपने पैंट में आग और फिर परेशान होने लगा। तभी सभी ने उसकी आग को बुझाना शुरू किया था।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग अलग-अलग तरह के स्टंट करते हैं। कभी कोई छत से कूद जाता है तो कभी कोई अपने शरीर के साथ अजब-गजब कर लेता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़का रील बनाने के लिए अपनी पैंट में आग लगा लेता है और फिर उसको बुझाता हुआ फिरता है। उसके आसपास के लोग भी बीमार हो जाते हैं।

वीडियो में क्या दिख रहा है?

वीडियो में नजर आ रहा है कि, एक रोटेटिंग व्हील है, उस पर लड़का खड़ा हुआ है। वो अपने दोस्तों के साथ मिलकर रील बना रहा होता है। इसके लिए वो अपनी पैंट में आग लगा लेता है और फिर वो आग धीरे-धीरे उसके शरीर में ऊपर चढ़ने लगती है और उसकी शर्ट भी जलने लगती है। जैसे ही आग ज्यादा फैलती है वैसे ही वो व्हील से उतर जाता है और अपने कपड़े उतारने लगता है। उसके दोस्त भी मिलकर उसके कपड़े को बुझाने में लग जाते हैं।

यह भी पढ़े -दोस्तों के साथ चाय की चुस्की मार रहा था शख्स, तभी पत्नी ने आकर पति को कॉलर से उठाया, दोस्त भी रह गए हक्के-बक्के!

वीडियो हो रहा वायरल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ये वीडियो शेयर किया गया है। इस पर हजारों व्यूज आए हैं और हजारों लोगों ने लाइक और कमेंट किया है। एक शख्स ने कमेंट करके कहा है कि छपरा के लोग नाराज हो रहे हैं। छपरी क्यों बोलता है और कोई दूसरा शब्द बोलना चाहिए। इसके बाद दूसरे शख्स ने कहा कि सारी हीरोगर्दी निकल गई। ऐसे ही कई लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Created On :   4 Dec 2025 6:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story