अजब गजब: दुनिया में है एक ऐसा देश जहां 12 नहीं 13 महीनों का होता है साल, पीएम मोदी ने किया दौरा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया के अलग-अलग देशों में कई तरह के अलग नियम और फैक्ट्स होते हैं। साथ ही देश के साथ अलग-अलग संस्कृतियां और परंपराएं भी होती हैं। इसी बीच एक ऐसा देश भी है जहां पर एक साल में 12 नहीं बल्कि 13 महीने होते हैं। इसी देश के दौरे पर पीएम मोदी भी गए हैं। बात कर रहे हैं इथियोपिया देश की, यहां पर पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान भी दिया गया है। ऐसे में चलिए इथियोपिया के बारे में जानते हैं कि यहां पर 13 महीने क्यों हैं।
यह भी पढ़े -गिटारिस्ट दुल्हन ने उड़ाए सबके होश! नई बहू ने घुंघट डालकर ऐसा बजाया गिटार, सब लोग हो गए इंप्रेस, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
किस देश में होते हैं 13 महीने?
बता दें, अफ्रीका का एक देश है इथियोपिया, जो कभी भी औपनिवेशिक शासन के अंदर नहीं आया है। इटालियंस ने साल 1935 में उपनिवेश स्थापित करने की कोशिश की थी और छह सालों तक देश पर सैन्य कब्जा करने में भी सफल रहे लेकिन इथियोपिया की सेनाएं हर वक्त सैन्य प्रतिरोध कर रही थीं और पूरा देश भी उनके कंट्रोल में नहीं आया था।
यह भी पढ़े -सिंगापुर में काम करने के बाद शख्स ने बताई सच्चाई, भारत और सिंगापुर के वर्क कल्चर को लेकर की बड़ी बात, वायरल हो रहा वीडियो
क्यों है 13 महीनों का साल?
जानकारी के मुताबिक, इथियोपिया में ईसामसीह के जन्म की गिनती के चलते ही इथियोपिया के कैलेंडर ग्रेगोरियन कैलेंडर से अलग होता है। यहां के कैलेंडर करीब 7 से 8 साल पहले के हैं। पहले 12 महीने में 30 दिन होते हैं और आखिरी महीने में सिर्फ और सिर्फ 5 से 6 दिन होते हैं। आजकल अधिकांश इथियोपिया अपने प्राचीन कैलेंडर का उपयोग करता है और इससे कैलेंडर के अंतर के चलते यात्रियों को शायद ही कोई असुविधा होती है। हालांकि, अब इथियोपिया के लोग ग्रेगोरियन कैलेंडर के बारे में पता है और कुछ लोग दोनों कैलेंडर्स का इस्तेमाल करते हैं।
Created On :   17 Dec 2025 6:47 PM IST













