यूएफओ एक्सपर्ट ने किया दावा, मंगल ग्रह पर दिखा एलियन का जूता

UFO Expert Claims Alien Shoe Appeared on Mars
यूएफओ एक्सपर्ट ने किया दावा, मंगल ग्रह पर दिखा एलियन का जूता
अजब- गजब यूएफओ एक्सपर्ट ने किया दावा, मंगल ग्रह पर दिखा एलियन का जूता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हमारे ब्रह्मांड में कई राज़ छुपे हुए हैं। जिन्हें खोजने का प्रयास लागातार हमारे वैज्ञानिक कर रहे हैं। उन्हीं में से एक राज़ है एलियंस। दुनियाभर में कई स्पेस एजेंसियां और कई एक्सपर्ट एलियंस और यूएफओ पर शोध कर रहे हैं। एलियंस को देखे जाने का दावा आए दिन होते रहते हैं। इसी बीच एक यूएफओ एक्सपर्ट ने दावा किया है कि उनके पास एलियंस के 100 प्रतिशत सबूत हैं। मंगल ग्रह पर उन्होंने एक पुराना बूट देखने का दावा किया है। 

यूएफओ एक्सपर्ट स्कॉट सी वारिंग ने यह दावा किया है कि उनकी नई खोज में एलियन के होने के सबूत मिले हैं। साथ ही उनका कहना है कि नासा इन तथ्यों को दुनिया से छिपा रहा है। 

हरे और गुलाबी पुरुष
वारिंग का दावा है कि उन्हें मंगल ग्रह पर रहने वाले छोटे हरे या गुलाबी पुरुषों के बारे में पता चला है। उनके खुलासे से लोगों को नासा के 50 साल से अधिक पुराने कामों पर संदेह हो रहा है। स्कॉट ने बताया कि ये चीजें नासा के मार्स रोवर द्वारा कैप्चर की गई है।

मंगल पर नज़र आई कई वस्तुऐं 
डेली स्टार के रिपोर्ट की मानें तो स्कॉट ने दावा किया है कि उन्होंने 24 फरवरी को "प्राचीन विदेशी आकृतियों" की खोज की। वारिंग का कहना है कि इसके बारे में उन्हें तब पता चला जब वह मंगल ग्रह की नासा की तस्वीरों को देख रहे थे। उनका कहना है कि मंगल रोवर से ली गई तस्वीरों में उन्हें एक बूट, एक मूर्ति और एक दफन "चेहरा" सहित कई वस्तुएं नज़र आई हैं।

वारिंग पहले भी रक चुके हैं ऐसे दावे
वारिंग पहले भी ऐसे दावे कर चुके हैं जहां उन्होंने बताया था कि नासा के मार्स रोवर की एक तस्वीर में उन्होंने एलियन को देखा है। उन्होंने कहा था कि वह एलियन 1 फुट लंबा था। उसकी ऊपरी छाती, गर्दन और चेहरा गुलाबी रंग की थी। साथ ही उन्होंने बताया था कि उसके कंधे पर ग्रे कलर की कोई चीज़ भी थी। 

Created On :   2 March 2022 9:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story