अजब गजब: एक मंडप, दो दुल्हन, नजारा देखकर दूल्हे के साथ बाराती भी हुए हैरान, जानें क्या है मामला?

एक मंडप, दो दुल्हन, नजारा देखकर दूल्हे के साथ बाराती भी हुए हैरान, जानें क्या है मामला?
शादी समारोह में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक ही मंडप में दूल्हा एक था लेकिन उसके लिए दो दुल्हनें बैठी थीं आकर, जिसको देखकर सभी काफी हैरान हो गए थे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी की रस्में लगभग पूरी हो चुकी थीं और दूल्हा-दुल्हन अग्नि के सामने फेरे लेने की तैयारी में बैठे थे। तभी अचानक मंडप में दूसरी युवती दुल्हन के जोड़े में पहुंच गई। जिसको देखकर दूल्हे के साथ-साथ बाराती भी हैरान हो गए।

मंडप में मचा हंगामा

ऐसा बताया जा रहा है कि यह मामला देऊपुरा गांव का है। बारात पहुंचने के बाद सभी रस्में खुशी-खुशी चल रही थीं। मेहमानों ने खाना खाया और फिर फेरे शुरू होने वाले थे। इसी दौरान दो युवतियां दुल्हन बनकर मंडप में आकर बैठ गईं। अचानक हुए इस घटनाक्रम से शादी का माहौल पूरी तरह बदल गया। दो दुल्हनों को देखकर दूल्हा गुस्सा हो गया। उसने साफ कह दिया कि वह सिर्फ उसी लड़की से शादी करेगा, जिससे पहले रिश्ता तय हुआ था। दूसरी युवती के साथ फेरे लेने से उसने मना कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

मामला पहुंचा थाने

गांव के लोगों ने बीच-बचाव करके मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। बाद में दोनों पक्ष रजपुरा थाने पहुंचे। वहां पूरे दिन बातचीत और पंचायत चलती रही। आखिर में आपसी सहमति से फैसला हुआ कि शादी उसी युवती से होगी, जिससे पहले रिश्ता तय किया गया था। इसके बाद देर शाम दोबारा शादी की रस्में शुरू हुईं और रात में दुल्हन की विदाई कर बारात वापस लौट गई।

Created On :   9 May 2026 6:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story