छत्तीसगढ़ में फिर फैली नक्सलियों की दहशत: कांकेर जिले में IED ब्लास्ट में DRG के 3 जवान शहीद, 1 घायल

डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में शनिवार को एक आईईडी ब्लास्ट में रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के 3 जवान शहीद हो गए हैं। बता दें, यह घटना ऐसे समय में हुई है जब राज्य को 31 मार्च से सशस्त्र माओवादियों से मुक्त घोषित करने का ऐलान किया गया था।
यह भी पढ़े -संदीप पाठक पर एफआईआर को लेकर सियासी संग्राम, तरुण चुघ ने आप पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप
कांकेर में आईडी ब्लास्ट में 3 जवान
जानकारी के मुताबिक, आईइडी ब्लास्ट में कृष्णा कोमरा, बस्तर फाइटर्स, सुखराम वट्टी, डीआरजी प्रभारी टीआई, परमानंद कोमरा, आरक्षक शहीद हो गए हैं। जबकि, दूसरी ओर संजय गढ़पाले, आरक्षक घायल हो गए हैं।
इस घटना के बारे में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में कांकेर-नारायणपुर जिले की सीमा के पास सुरक्षाबलों को बारूदी सुरंग को निष्क्रिय करने और गश्त के लिए भेजा गया था। उनका कहना है कि बारूदी सुरंग को निष्क्रिय करने के अभियान के दौरान हुए विस्फोट में डीआरजी के तीन जवान घायल हो गए हैं।
यह भी पढ़े -भाजपा ने मतगणना को लेकर तृणमूल की याचिका खारिज करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया
हमले में एक जवान घायल
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना में घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है। बता दें, छत्तीसगढ़ में 31 मार्च को नक्सलवाद की समाप्ति का ऐलान किया गया था। इसके बाद शनिवार को हुए बारूदी सुरंग विस्फोट में जवान शहीद हो गए हैं।
बता दें, छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में खासतौर से बस्तर क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों ने पूर्व में बड़ी संख्या में ब सुरंगें बिछाई थी। इसके चलते इन क्षेत्रों में तैनात सुरक्षाबलों और ग्रामीणों के लिए बड़ी चुनौती बन गई हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षाबल के जवान क्षेत्र में लगातार बारूदी सुरंगों की तलाश और उन्हें निष्क्रिय करने की कार्रवाई में जुटे हुए हैं।
Created On :   2 May 2026 5:02 PM IST












