विधानसभा चुनाव 2026: मतगणना से पहले असम में कांग्रेस पर्यवेक्षकों की बैठक, जीतने और सरकार बनाना का किया दावा

मतगणना से पहले असम में कांग्रेस पर्यवेक्षकों की बैठक, जीतने और सरकार बनाना का किया दावा
भूपेश बघेल ने कांग्रेस पर्यवेक्षकों की बैठक पर कहा हमारे सारे उम्मीदवार, पर्यवेक्षक, जिला अध्यक्ष थे, हम पूरी तरह आश्वस्त हैं कि हमारी सरकार आएगी, हम जीतेंगे। हमने सबसे फीडबैक लिया, हमारे प्रत्याशी बहुत आश्वस्त हैं। हम जीतेंगे, हमें पूर्ण बहुमत मिलेगा। 70 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।

डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी।असम विधानसभा चुनाव की मतगणना चार मई को होगी, इसे लेकर विपक्ष सतर्कता बरत रहा है। मतगणना से पहले वोट काउंटिंग में सावधानियों को लेकर कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य पदाधिकारियों और प्रत्याशियों से मुलाकात कर वन टू वन चर्चा की। असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ने कांग्रेस पर्यवेक्षकों की बैठक पर कहा हमारे सारे उम्मीदवार, पर्यवेक्षक, जिला अध्यक्ष थे, हम पूरी तरह आश्वस्त हैं कि हमारी सरकार आएगी, हम जीतेंगे। हमने सबसे फीडबैक लिया, हमारे प्रत्याशी बहुत आश्वस्त हैं। हम जीतेंगे, हमें पूर्ण बहुमत मिलेगा। 70 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।

असम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और जोरहाट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार गौरव गोगोई ने कांग्रेस पर्यवेक्षकों की बैठक पर कहा हम सभी ने उन कहानियों को साझा किया है जो असम के लोग हमें बता रहे हैं और जो लोग हमें बता रहे हैं, वह मीडिया में जो चर्चा हो रही है उससे बहुत अलग है। हम अगली सरकार बना रहे हैं।

नाजिरा विधानसभा सीट से कांग्रेस कैंडिडेंट देबब्रत सैकिया ने कहा केंद्रीय नेतृत्व आज यहाँ आए है। विधानसभा चुनाव के बाद वे किसी से मिल नहीं पाए इसलिए वोट काउंटिंग से पहले वे आज आए और सभी उम्मीदवारों से मिले। जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार बिदिशा नियोग ने सीएम हिमंत बिस्व सरमा पर सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री होने का बड़ा आरोप लगाया हैं।

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री व असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षक डी.के. शिवकुमार ने कांग्रेस पर्यवेक्षकों की बैठक पर कहा उन्हें जो ऑपरेशन कमल करना हैं करें, हमारे हाथ किसी भी कमल से ज्यादा मजबूत हैं, कमल गायब हो जाएगा। हमने अपने उम्मीदवारों से मुलाकात की, वे सब बहुत आश्वस्त हैं, हम 4 मई को यहां वापस आएंगे। हमारी सरकार बनेगी।

Created On :   2 May 2026 5:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story