अजब-गजब: जापान में मिलता है दुनिया का सबसे महंगा फल, इसके एक किलोग्राम की कीमत में खरीद सकते हैं एक लग्जरी कार

जापान में मिलता है दुनिया का सबसे महंगा फल, इसके एक किलोग्राम की कीमत में खरीद सकते हैं एक लग्जरी कार
  • दुनिया का सबसे महंगा फल युबरी खरबूज है
  • युबरी खरबूज केवल जापान में ही मिलते हैं

डिजिटल डेस्क, भोपाल। फल हर किसी की डेली लाइफ में शामिल होता है। इसे हम अपने पसंद के हिसाब से खाते हैं या फिर हेल्थ बेनिफिट्स को देखकर अपनी डाइट में शामिल करते है। फलों में कई सारे प्रोटिन पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत अच्छा होता है। आपने भी अपनी जिंदगी में कई सारे फलों को खाया होगा। लेकिन आपने सबसे महंगा फल कितने तक का खाया होगा। शायद 500 रुपये, 1000 रुपये या फिर ज्यादा से ज्यादा 2000 रुपये किलो तक की।

लेकिन क्या आपने कभी दुनिया के सबसे महंगे फल के बारे में सुना है। जिसकी एक किलो की कीमत इतनी है कि आप एक लग्जरी गाड़ी खरीद सकते हैं। यह दुनिया का सबसे महंगे फल की कीमत लगभग 20 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है। इस फल को जापान का युबरी मेलन या युबरी खरबूजा कहा जाता है। इतना महंगा होने के बावजूद इस फल की डिमांड काफी है और जापान के अमीर लोग इसे बड़े शौक से खाते हैं। तो आइए जानते हैं इस फल के बारे में

इस फल के फायदे

युबरी खरबूज नाम के इस फल से बहुत सारी बिमारियां दूर हो जाती हैं। यह युबरी खरबूज डिहाइड्रेशन, रक्तचाप और सूजन को कम करने के साथ-साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने और त्वचा को अच्छा बनाने में मदद करता है। इसके साथ ही माना जाता है कि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कैंसर के खतरे को कम करने में भी मददगार हैं। और यह हमारे शरीर के लिए भी बहुत फादेमंद होता है।

इस फल को उगाने का तरीका

जापान में युबरी खरबूज बहुत कम मात्रा में उगाया जाते हैं। लेकिन इसे कहीं भी एक्सपोर्ट नहीं किया जा सकता क्योंकि यह बहुत नाजुक होते हैं। युबारी खरबूजे को ग्रीन हाउस में सूरज की रोशनी में उगाया जाता है। यह खरबूज सिर्फ युबरी शहर में ही उगाया जाता था। इसलिए इसका नाम युबरी खरबुज पड़ा। वहां का मौसम इस खरबुज के लिए एकदम सही है। ये खरबूज बहुत नाजुक होते हैं। जिस वजह से इसे उगाने में बहूत मेहनत लगती है और इसकी कीमत भी बढ़ जाती है।

Created On :   7 Dec 2023 9:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story