02-02-2020: 909 साल बाद बना तारीख का ऐसा संयोग, जाने क्या है विशेष

02-02-2020: 909 साल बाद बना तारीख का ऐसा संयोग, जाने क्या है विशेष

Bhaskar Hindi
Update: 2020-02-02 11:40 GMT
02-02-2020: 909 साल बाद बना तारीख का ऐसा संयोग, जाने क्या है विशेष

डिजिटल डेस्क। जिन लोगों को तारीखों और संख्याओं के खेलों से लगाव होता है, उनके लिए आज की तारीख 02 फरवरी 2020 बहुत खास और रोमांचक है। यह तारीख उन्हें भी बेहद प्रभावित करेगी जो पैलिंड्रोम्स में अपनी रूचि रखते हैं। बता दें कि पैलिंड्रोम उन शब्दों, संख्याओं या वाक्यों को कहते हैं जो उलटकर पढ़ने में भी जैसे के तैसे रहते हैं। जैसे - सरस, नवजीवन। इसी तरह आज की तारीख 02/02/2020 एक पैलिंड्रोम है। ऐसी तारीखें करीब हजार वर्ष में एक बार आती हैं।

909 साल बाद आज की तारीख
पिछली बार इस तरह की तारीख आज से 909 साल पहले आई थी। उस दिन 11 नवंबर, 1111 था जिसे 11/11/1111 के रूप में लिखा जाता है। वहीं अगली बार ऐसी तारीख 1 साल बाद 12/12/2021 के रूप में आएगी और इसके बाद 3 मार्च, 3030 (03/03/3030) तक का इंतजार करना होगा। पोर्टलैंड विश्वविद्यालय में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर अजीज इयान ने के मुताबिक 20वीं शताब्दी में आठ अंकों वाली केवल 29 पैलिंड्रोम डेट्स रहेंगी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आज का दिन 2020 का 33वां दिन है और इसके बाद 333 दिन शेष रहेंगे।

ये भी पढ़ें : युगांडा: इमाम की नई नवेली दुल्हन निकली मर्द, दो हफ्ते बाद हुआ खुलासा

DD/MM/YYYY के फॉर्मेट में 20वीं शताब्दी की पैलिंड्रोम तारीखें (8 अंकों में)

  1. 10 फरवरी 2001 (10022001)
  2. 20 फरवरी 2002 (20022002)
  3. 1 फरवरी 2010 (01022010)
  4. 11 फरवरी 2011 (11022011)
  5. 21 फरवरी 2012 (21022012)
  6. 2 फरवरी 2020 (02022020)
  7. 12 फरवरी 2021 (12022021)
  8. 22 फरवरी 2022 (22022022)
  9. 3 फरवरी 2030 (03022030)
  10. 13 फरवरी 2031 (13022031)
  11. 23 फरवरी 2032 (23022032)
  12. 4 फरवरी 2040 (04022040)
  13. 14 फरवरी 2041 (14022041)
  14. 24 फरवरी 2042 (24022042)
  15. 5 फरवरी 2050 (05022050)
  16. 15 फरवरी 2051 (15022051)
  17. 25 फरवरी 2052 (25022052)
  18. 6 फरवरी 2060 (06022060)
  19. 16 फरवरी 2061 (16022061)
  20. 26 फरवरी 2062 (26022062)
  21. 7 फरवरी 2070 (07022070)
  22. 17 फरवरी 2071 (17022071)
  23. 27 फरवरी 2072 (27022072)
  24. 8 फरवरी 2080 (08022080)
  25. 18 फरवरी 2081 (18022081)
  26. 28 फरवरी 2082 (28022082)
  27. 9 फरवरी 2090 (09022090)
  28. 19 फरवरी 2091 (19022091)
  29. 29 फरवरी 2092 (29022092)

ये भी पढ़ें : खंडवा: अनोखी शादी, बारात लेकर दुल्हों के घर पहुंची दुल्हनें

DD/MM/YYYY के फॉर्मेट में 20वीं शताब्दी की पैलिंड्रोम तारीखें (7 अंकों में)
  1. 1 अक्टूबर 2011 (1102011)
  2. 2 अक्टूबर 2012 (2102012)
  3. 3 अक्टूबर 2013 (3102013)
  4. 4 अक्टूबर 2014 (4102014)
  5. 5 अक्टूबर 2015 (5102015)
  6. 6 अक्टूबर 2016 (6102016)
  7. 7 अक्टूबर 2017 (7102017)
  8. 8 अक्टूबर 2018 (8102018)
  9. 9 अक्टूबर 2019 (9102019)

ये भी पढ़ें : वो तीन रहस्य, जिन्हें आज तक कोई भी सुलझाने में सफल नहीं हो सका

Tags:    

Similar News