वो तीन रहस्य, जिन्हें आज तक कोई भी सुलझाने में सफल नहीं हो सका

The 3 mysteries, which nobody has been able to solve till date
वो तीन रहस्य, जिन्हें आज तक कोई भी सुलझाने में सफल नहीं हो सका
वो तीन रहस्य, जिन्हें आज तक कोई भी सुलझाने में सफल नहीं हो सका

डिजिटल डेस्क। हम जिस दुनिया में रह रहे हैं, वह दुनियां कई अद्भुत रहस्यों से भरी पड़ी है। दुनिया में कई रहस्यमयी चीजें हैं, जिनका जवाब आज तक वैज्ञानिकों के पास भी नहीं है। आइए आज हम आपको दुनिया के ऐसे तीन रहस्य बताते हैं, जिन्हें आज तक सुलझाने में कोई भी सफल नहीं हो सका।

सीच्वान
सीच्वान, चीन का एक गांव है, यहां करीब सभी लोगों का कद बहुत छोटा पाया जाता है। यहां के वासियों की शारीरिक लंबाई 2 फीट 1 इंच से लेकर 3 फीट 10 इंच तक देखने को मिलती है। ऐसा क्यों है, इसका कारण आज तक कोई पता नहीं लगा सका है। यहां के लोगों का कहना है कि गांव के कुछ लोगों को काफी सालों पहले एक रहस्यमयी बीमारी हो गई थी, जिसका प्रभाव सबसे पहले 5 से 7 साल के बच्चों पर पड़ा और धीरे-धीरे उनकी शारीरिक लंबाई में वृद्धि रुक गई।

कजाकिस्तान
इस देश में एक ऐसा गांव है, जहां के लोगों के साथ एक अजीब सी घटना घटती है। यहां के लोग कहीं भी और कभी भी अचानक से सो जाते हैं। कभी-कभी ये लोग कुछ ही घंटे में नींद से जाग जाते हैं या फिर कुछ महीनों तक सोये भी रहते हैं। इस रोग के चलते गांव को स्लीपी हॉलो के नाम से जाना जाने लगा है। इस रोग की जानकारी लोगों को साल 2010 में हुई और करीब 14 फीसदी लोग इस बीमारी से जूझ रहे हैं।

स्विजरलैंड
यहां के जंगलों में लोगों को आर्मी के कपड़े पहना और मुंह पर गैस मास्क पहना हुआ एक आदमी दिखाई देता है। लोगों का कहना है कि वह किसी को कोई नुकसान तो नहीं पहुंचाता है, लेकिन इस तरीके से घूरकर देखता है कि लोग डर जाते हैं, और फिर वो चुपचाप अपने रास्ते चला जाता है। यहां के लोगों का कहना है कि वह बीते 10 सालों से लकड़ी के जंगलों में घूम रहा है।

Created On :   11 Jan 2020 7:38 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story