जानिए दुनिया के सबसे खुशहाल जानवर के बारे में, जिसका चेहरा हमेशा मुस्कुराता हुआ दिखाई देता है

अजब गजब जानिए दुनिया के सबसे खुशहाल जानवर के बारे में, जिसका चेहरा हमेशा मुस्कुराता हुआ दिखाई देता है

Manmohan Prajapati
Update: 2021-12-08 10:50 GMT
जानिए दुनिया के सबसे खुशहाल जानवर के बारे में, जिसका चेहरा हमेशा मुस्कुराता हुआ दिखाई देता है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इस धरती पर जीवों की कई प्रजातियां पाई जाती हैं। जिसमें से आपने कई प्रजातियों को देखा और उनके बारे में सुना होगा। इस धरती पर हर जीव अपने आप में अनोखा है और सभी के अपने अलग- अलग गुण हैं जिस गुणों के कारण वह पहचाने जाते हैं। इनमें से कुछ जीव हमें बहुत पसंद होते हैं, जो हमें क्यूट लगते हैं जिन्हें हमें खिलाने का मन करता है। 

वहीं देखा जाए तो कुछ प्रजातियों के बारे में सुनकर ही हमें डर लगता है। यहां सारे जीव अपने- अपने अनोखे व अलग अंदाज के लिए ही जाने जाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही अनोखे जीव के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हमेशा मुस्कुराता रहता है। इसे देखकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी... 

इस देश में होता है अनोखा फेस्टिवल, राजा हर साल करता है कुंवारी लड़की से शादी

इस खुशहाल जानवर का नाम है क्वॉका। इस जानवर का चेहरा हमेशा मुस्कुराता हुआ नजर आता है। इसे देख कर ऐसा लगता है कि यह हंस रहा है लेकिन ऐसा नहीं है दरअसल इसके फेस की बनावट ही ऐसी है। इसकी मुस्कुराहट बेहद मनमोहक होती है तथा इसकी मनमोहक स्माइलिंग फेस के कारण इसे दुनिया का सबसे खुशहाल जानवर कहा जाता है।

ये जीव पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के दलदली इलाकों और जंगलों में पाया जाता है। 
चूहे की तरह दिखने वाला ये जानवर बिल्ली जितना बड़ा होता है। ये मार्सुपियल्स की कैटेगरी में आते हैं यानी ऐसे जानवर जो कंगारू की तरह अपने पाउच में अपना बच्चा रखते हैं। 

इसे देखने के लिए पर्यटक दूर दूर से आते हैं साथ ही इसे सेल्फी लेने का बेहद सोक है। इसे देखने आने वाले पर्यटकों के साथ यह बड़े प्यार से सेल्फी खिंचवाता है। 

अलादीन की ड्रेस में जादुई चटाई पर उड़ते हुए नजर आया शख्स, देखकर हैरान रह गए लोग

यह अपने परिवार के साथ या गुट में रहना पसंद करते हैं और ये रात में ही बहार निकलते हैं। आमतौर पर ये ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी हिस्से में मौजूद दलदली इलाके में रहते हैं। इसके अलावा रॉटनेस्ट द्वीप पर भी ये काफी संख्या में देखे जा सकते हैं।

Tags:    

Similar News