वैज्ञानिकों ने खोजा दुनिया का सबसे ज्यादा पैरों वाला जीव, पाताल में रहता है 200 फिट अंदर

अजब- गजब वैज्ञानिकों ने खोजा दुनिया का सबसे ज्यादा पैरों वाला जीव, पाताल में रहता है 200 फिट अंदर

Manmohan Prajapati
Update: 2021-12-20 11:10 GMT
वैज्ञानिकों ने खोजा दुनिया का सबसे ज्यादा पैरों वाला जीव, पाताल में रहता है 200 फिट अंदर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। धरती पर तमाम तरह के जीव– जन्तु पाए जाते हैं, जो हजारों सालों से धरती पर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। वहीं वैज्ञानिक लगातार खोजों में लगे रहते हैं और जीव– जन्तुओं की नई नई प्रजातियों के बारे में पता लगाते रहते हैं। हाल ही में वैज्ञानिकों ने एक ऐसा जीव ढूंढ निकाला है जो दुनिया का सबसे ज्यादा पैरों वाला जीव माना जा रहा है। 

यह अद्भुत जीव दुनिया का पहला ऐसा पिलिपीड्स हैं जो अपने हजारों पैरों के साथ चलता हैं। सबसे पहले 40 करोड़ साल पहले मिलिपीड्स पाया गया था, लेकिन हजारों पैर वाला मिलिपीड्स नहीं देखा गया था। 

कैलिफोर्निया के बीच पर दिखी धूप में नहाने वाली सनफिश, एक बार में देती है 30 करोड़ अंडे

इस जीव को ऑस्ट्रेलिया की खनिज संपदा से भरे इलाके में देखा है। जहां पर लगातार खनन का काम होता है। खनन के दौरान ही दो फीमेल और दो मेल मिलिपीड्स मिले हैं। जिसमें फिमेल मिलिपीड्स में 1306 पैर और मेल मिलिपीड्स में 998 पैर गिने गए हैं।वैज्ञानिकों का कहना है कि इसके पैर को गिनना आसान नहीं था, क्योंकि यह जीव अपने आप को गोलाकर चक्करघिन्नी की तरह लपेट लेता है।

वैज्ञानिकों के अनुसार, पहले जिसे सबसे ज्यादा पैरों वाला जीव माना जाता था-  “इलाक्मे प्लेनिप्स” उसके 750 पैर गिने गए थे, लेकिन अब जो जीव मिला है उसके 1306 पैर गिने गए हैं। 1306 पैरों वाली मिलिपीड्स की प्रजाति का नाम यूमिलिप्स पर्सेफोन हैं ये सतह से 200 फीट नीचे रहते हैं। 

अपनी खूबसूरती का फायदा उठाकर बेटी के साथ डेट पर जाती है मां, उम्र जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान 

वैज्ञानिकों का कहना है कि इनकी उम्र 5-10 साल तक हो सकती है। यूमिलिप्स पर्सेफोन का रंग हल्का पीला होता है। हैरान करने वाली बात ये है की धागा नुमा संरचना वाले इस जीव की आंखे नहीं होती हैं। ये अपनी चौड़ाई से 100 गुना ज्यादा लम्बे होते हैं। इनकी त्वचा पर बहुत सारे एंटीना होते है जो इन्हें अंधेरे में चलने में मदद करते हैं।
 

Tags:    

Similar News