अलादीन की ड्रेस में जादुई चटाई पर उड़ते हुए नजर आया शख्स, देखकर हैरान रह गए लोग

अजब- गजब अलादीन की ड्रेस में जादुई चटाई पर उड़ते हुए नजर आया शख्स, देखकर हैरान रह गए लोग

Manmohan Prajapati
Update: 2021-12-07 12:06 GMT
अलादीन की ड्रेस में जादुई चटाई पर उड़ते हुए नजर आया शख्स, देखकर हैरान रह गए लोग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आपने बचपन में अलादीन की कहानियां सुनीं व टीवी पर अलादीन का चिराग शो शायद देखा होगा। जिसमें अलादीन अपनी जादुई चटाई पर बैठ कर कहीं भी उड़कर चला जाता था। हालांकि ये सब एक काल्पनिक कहानी व काल्पनिक शो का हिस्सा था। लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स अलादीन की ड्रेस में जादुई चटाई पर उड़ते नजर आ रहा है। 

यह नजारा लोगों को हैरान कर देने वाला है। जिसने एक बार फिर अलादीन की यादें ताजा कर दी हैं। यूट्यूब पर ये वीडियो देख कर लोग सोचने पर मजबूर हो गए है कि कोई इस तरह कैसे उड़ सकता है?  

इस देश में होता है अनोखा फेस्टिवल, राजा हर साल करता है कुंवारी लड़की से शादी

आपको बता दें कि, यह वीडियो दुबई का है जहां अलादीन के रूप में एक शख्स हवा में उड़ता हुआ नजर आ रहा है। लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि ये शख्स पानी पर भी उड़ता हुआ नजर आ रहा है जिसने लोगों को अचंभे में डाल रखा है।

Full View

दरअसल यह शख्स दुबई का है जो पेशे से एक यूट्यूबर है जिसने अपने यूट्यूब चैनल पर यह वीडियो पोस्ट किया है। इस शख्स का नाम RhyzOrDie  है। जिसने जादुई किस्से को हकीकत में बदला है। इस वायरल वीडियो को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। 

अजब-गजब: दुनिया के सबसे खतरनाक एयरपोर्ट, जहां विमान उतारना है बेहद खतरनाक

क्या है जादुई चटाई का राज 
लोगों को हैरान करने के बाद इस शख्स ने अपना राज खोलते हुए बताया है कि उन्होंने PVC पाइप फ्रेम को एक इलेक्ट्रॉनिक लॉन्ग बोर्ड पर फिक्स किया और फिर उसके ऊपर पर एक चटाई लगा दी। इस तरह से एक ऑप्टिकल एल्यूज़न क्रिएट करते हुए उन्हें जादुई चटाई बनाई है। पानी के लिए बनाई गई चटाई के नीचे ई-फॉइल बोर्ड का इस्तेमाल किया गया है, जो दरअसल सर्फबोर्ड जैसा होता है। उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।  
 

Tags:    

Similar News