जब सड़क पर चलते चलते ठंड से जम गया हिरण, जानें फिर क्या हुआ

अजब गजब जब सड़क पर चलते चलते ठंड से जम गया हिरण, जानें फिर क्या हुआ

Manmohan Prajapati
Update: 2021-12-27 08:36 GMT
जब सड़क पर चलते चलते ठंड से जम गया हिरण, जानें फिर क्या हुआ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कंपकपाने वाली ठंड से इन दिनों सभी परेशान हैं। इस ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने के साथ बंद कमरे में रहना या आग का सहरा भी लोग ले रहे हैं। यह तो बात हुई हम इंसानों की, लेकिन क्या कभी सोचा है कि इस भयंकर ठंड में जानवरों का क्या हाल होता है। इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो में इसे साफ तौर पर देखा जा सकता है। जिसमें बर्फ से ढका हुआ हिरण नजर आ रहा है। 

60 साल की मां ने अपनी बेटी की जिद पर क्रिसमस पर बनाया अजीबो -गरीब केक, देख कर दंग रह गई बेटी

वीडियो में आप देखेंगे कि वह हिरण चलने की कोशिश तो करता है लेकिन बर्फ से ढके होने के कारण वे सड़क पर चल नहीं पाता। हिरण ठंड से जम चुका है। अजब गजब दिखने वाला भयानक ठंड वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

यह वीडियो कजाकिस्तान का बताया जा रहा है। हिरण के मुंह के सामने बर्फ जमीं है और पूरे शरीर पर सफेद बर्फ दिखाई दे रही है। जिसे देख किसी का भी दिल दहल जाएगा। हालांकि इस बर्फ से ढके हिरण की मदद के लिए जब एक व्यक्ति जाता है तो वह भागने की कोशिश करता है। हिरण कुछ दूरी भी तय नहीं कर पाता और वह जम जाता है। 

जानिए दुनिया के विभिन्न देशों में क्रिसमस से जुड़ी अजीबो- गरीब परंपराएं और रीति रिवाज 

यह सब देख लोगों को उस हिरन पर दया भी आ रही है और महसूस भी करते हैं। लोग कह उठते हैं कि यहां इतनी ठंड क्यों है और वह व्यक्ति फिर से हिरण के पास जाकर हिरण के मुंह के सामने से और पूरे शरीर से बर्फ को हटाता है तब जाकर हिरन को राहत मिलती है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर memewalanews नाम के अंकाउंट से शेयर किया गया है।

Tags:    

Similar News