करिश्मा: 90 फीट की ऊंचाई से गिरी महिला, फिर भी उठकर चल पड़ी, वीडियो वायरल

करिश्मा: 90 फीट की ऊंचाई से गिरी महिला, फिर भी उठकर चल पड़ी, वीडियो वायरल

Bhaskar Hindi
Update: 2020-01-27 13:38 GMT
करिश्मा: 90 फीट की ऊंचाई से गिरी महिला, फिर भी उठकर चल पड़ी, वीडियो वायरल

डिजिटल डेस्क, इजलुचिन्स्क। सोशल मीडिया पर रूस की एक महिला का चौंकाने वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह एक ऊंची मंजिल के 9वें माले से गिरती नजर आ रही है। वह महिला करीब 90 फीट की ऊंचाई से जमीन पर जमी बर्फ पर गिरती है और कुछ ही सेकेंड में उठकर चलने लगती है। यह घटना 22 जनवरी को रूस के पश्चिमी साइबेरिया प्रांत के इजलुचिन्स्क शहर में घटी, जिसका वीडियो पास की इमारत में लगे एक CCTV कैमरे में कैद हुआ है।

ये भी पढ़ें: Secret: PM मोदी ने बताया कि आखिर क्यों है उनके चेहरे में इतनी चमक ?

डॉक्टर हुए हैरान
अब तक महिला की पहचान की कोई जानकारी नहीं है और न ही उसके गिरने की वजह सामने आई है, लेकिन स्थानीय मीडिया के मुताबिक जब वह जमीन पर गिरी, तब उसके अलावा घर पर कोई अन्य परिजन मौजूद नहीं था। जानकारी के मुताबिक कुछ दूर तक चलने के बाद महिला ने कुछ लोगों से एंबुलेंस बुलाने के लिए मदद मांगी, जिसके बाद उसे हॉस्पिटल ले जाया गया। हालांकि रिपोर्ट्स देखते हुए डॉक्टर्स ने बताया कि उसे अंदरूनी चोटें आई हैं। इसे करिश्मा ही कहा जा सकता है कि इतनी ऊंचाई से गिरने के बावजूद भी उसे कोई बड़ी चोट नहीं पहुंची। जब यह मामला डॉक्टर्स को मालूम पड़ा तो वे भी हैरान रह गए।

ये भी पढ़ें: प्रेरणा: किताबों की ऑडियो रिकॉर्डिंग सुनकर पहले अटैंप्ट में ही पास की OPSC परीक्षा

सोशल मीडिया पर फीडबैक
बहरहाल  वह हॉस्पिटल में एडमिट है और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स कई तरह के फीडबैक दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखते हैं कि "महिला किस्मत वाली थी, जो भगवान की कृपा से बच गई।" एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि "महिला किसी काम के लिए जल्दी में रही होगी। लिफ्ट काम न करने या बिजी रहने के कारण उसने यह रास्ता अपनाया होगा।"

ये भी पढ़ें: खंडवा: अनोखी शादी, बारात लेकर दुल्हों के घर पहुंची दुल्हनें

Tags:    

Similar News