चमत्कार: महिला के पैर में लिपटा सांप, देवी विषहरी का गीत सुनते ही हुआ रफू-चक्कर

चमत्कार: महिला के पैर में लिपटा सांप, देवी विषहरी का गीत सुनते ही हुआ रफू-चक्कर

Bhaskar Hindi
Update: 2018-08-27 08:21 GMT
चमत्कार: महिला के पैर में लिपटा सांप, देवी विषहरी का गीत सुनते ही हुआ रफू-चक्कर

डिजिटल डेस्क । अगर कभी हमें सांप दिख जाए तो रोंगटें खड़े हो जाते हैं। पसीने छूटने लगते हैं। ये सोच कर ही हाथ-पैर फूल जाते है कि अगर सांप हमारे नजदीक आ गया तो वो क्या करेगा? सांप देखते ही उसके काटने का ख्याल सबसे पहले जहन में आता है। क्योंकि एक सांप ही है, जो जरा भी संभलने का मौका नहीं देता है, लेकिन कभी सोचा है कि कोई सांप आपको जकड़ ले तो आप क्या करेंगे। शायद इसकी कल्पना भी नहीं करना चाहेंगे, लेकिन जरा सोचिए कि क्या हाल हुआ होगा उस महिला का जिसके पैर में डेढ़ घंटे तक सांप लिपटा रहा। 

 

ये भी पढ़ें- चिता पर लेटी हुई लाश कि हरकते देख लोग हुए हैरान 


मामला बिहार के मुंगेर जिला के कल्याणटोला गांव का है, जहां मनोज मंडल की पत्नी पुतुल देवी जमीन पर अपने घर में मच्छरदानी लगा कर सोई हुई थी। रात के लगभग ढाई बजे उसके पैर को 5 फीट के काले सांप ने जकड़ लिया तथा फन फैला कर बैठ गया। पैर में ठंडक का अनुभव होने तथा फुंफकार की आवाज पर पुतुल देवी ने जैसे ही आंख खोली, तो सामने नाग को देख उसके होश उड़ गए।

 

 

ये भी पढ़ें-जापान में अधेड़ मर्दों को किराए पर ले रहीं है महिलाएं, जानिए क्या है माजरा

 

पुतुल देवी को लगा कि अब तो उसकी जान गई, लेकिन वो भगवान का नाम बुदबुदाने लगी। महिला के पैर से लगभग डेढ़ घंटे तक काला नाग लिपटा रहा। महिला द्वारा आवाज देने पर आसपास के लोग जमा हो गए। लेकिन, फन फैलाए सांप को देख किसी की भी हिम्मत नहीं हुई कि कोई पुतुल देवी तक पहुंचे। ये देखकर आसपास की महिलाओं ने देवी विषहरी का गीत गाना शुरू किया। इसी दौरान नाग पुतुल देवी को बिना काटे ही घर के बाहर चला गया। अब लोग इस घटना को चमत्कार मान रहे हैं।

Similar News