जापान में अधेड़ मर्दों को किराए पर ले रहीं है महिलाएं, जानिए क्या है माजरा

people renting middle age men in Japan, know what is the matter
जापान में अधेड़ मर्दों को किराए पर ले रहीं है महिलाएं, जानिए क्या है माजरा
जापान में अधेड़ मर्दों को किराए पर ले रहीं है महिलाएं, जानिए क्या है माजरा

डिजिटल डेस्क। आमतौर पर लोग घर, गाड़ी या कुछ सामान कुछ वक्त के लिए किराए पर लेते हैं। जब हमारी जरूरत पूरी हो जाती है तो हम समान या जगह उसके मालिक को लौटा देते हैं, लेकिन ये दुनिया जितनी गोल है उतनी ही पेचिदा भी है। जापान एक छोटा सा देश है जो अपनी टेक्नोलॉजी के लिए जाना जाता है, लेकिन आज कल ये देश किराए की वजह से चर्चा में है। देश किराए पर नहीं चढ़ रहा है बल्कि किराए पर चढ़ रहे है यहां के मर्द, वो भी सिर्फ अधेड़ उम्र के। चौंक गए ना आप, ज्यादा झटका उन मर्दों को लगा होगा जो अपना दिल बहलाने के लिए किराए पर औरतों का सौदा किया करते हैं, लेकिन जनाब जरा संभल जाइए अगर आधी दुनिया मर्दों की है तो आधी दुनिया औरतों की भी तो है। हम आपको बताते हैं कि आखिर माजरा क्या है? 

दरअसल जापान में रेंटल वेबसाइट के नए प्रोडक्ट के तौर पर मर्दों को शामिल किया गया है। इस वेबसाइट पर मिडिल एज के पुरुषों को रेंट पर उपलब्ध कराया जा रहा है। रेंट पर मर्दों को देने के पीछे इरादा है बस आपके जीवन के खालीपन और कम अनुभव को भरना। दुनिया भर के कई शहरों की तरह टोक्यो में भी लोग अपनी इच्छाओं, जरूरतों और कमजोरियों को बताने के लिए अपनी पहचान जाहिर करना नहीं चाहते हैं। शहर के लोग किसी उम्रदराज और अनुभवी शख्स से सलाह लेना चाहते हैं।

 

 

 

Created On :   12 Aug 2018 7:15 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story