अजब गजब: मच्छरदानी के बाहर देखने को मिला अजीबोगरीब नजारा, वायरल वीडियो देखकर लोगों के आए गूजबंप्स!

- मच्छरदानी के बाहर थे लाखों मच्छर
- शख्स ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया शेयर
- वीडियो देखकर लोग हो गए हैरान
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर कई अजीबोगरीब वीडियोज देखने को मिलते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखने को मिल रहा है, जिसमें मच्छरदानी के बाहर हजारों की तादाद में मच्छर नजर आ रहे हैं। शख्स ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला है, जिसको देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों के तो देखकर रौंगटे खड़े हो गए थे।
क्या है वीडियो में?
वीडियो में देखने को मिल रहा है कि एक शख्स मच्छरदानी के अंदर बैठा हुआ है और अंदर से बैठकर ही वीडियो बना रहा है। मच्छरदानी के बाहर हजारों की तादाद में मच्छर उड़ते नजर आ रहे हैं, जिनको देखकर लग रहा है कि वे अंदर ही आना चाहते हैं। आदमी के मुंह से नजर आ रहा है कि वो डरा हुआ बैठा है। इतने सारे मच्छर अगर मच्छरदानी के अंदर आ जाते तो शख्स का तो खून ही पी जाते।
वीडियो पर लोग दे रहे हैं प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @dr.sheetalyadav के नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर हजारों व्यूज आए हैं। साथ ही कई लोगों ने शेयर किया है हजारों लोगों ने लाइक भी किया है। वीडियो देखकर लोगों ने कई कमेंट्स भी किए हैं। एक ने कहा कि, सुबह तक बॉडी नहीं मिलती। तो दूसरा कह रहा है कि, जब मच्छरदानी लगाई होगी तो कुछ तो घुस ही गए होंगे। कई लोगों के तो वीडियो देखकर गूजबंप्स आ गए थे।
Created On :   28 Aug 2025 5:11 PM IST