Bihar Politics: पूर्णिया में 'INDIA' की वोटर अधिकार यात्रा, राहुल गांधी-तेजस्वी यादव भी हुए शामिल, मोटरसाइकिल पर नजर आए विपक्ष के वरिष्ठ नेता

- वोटर अधिकार यात्रा जारी
- मोटरसाइकिल पर नजर आए राहुल-तेजस्वी
- डिप्टी सीएम ने साधा जोरदार निशाना
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव पूर्णिया में अपनी 'मतदाता अधिकार यात्रा' के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार हुए। यात्रा के दौरान दोनों नेताओं का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। बिहार में विपक्षी गठबंधन INDIA की वोटर अधिकार यात्रा जारी है। सभी दलों के नेता जोर-शोर से मतदाताओं को जागरूक करने में जुटे हुए हैं। साथ ही, एसआईआर के खिलाफ भी आवाज उठा कर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को घेर रहे हैं। इस बीच यह यात्रा पूर्णिया पहुंची है।
#WATCH | Bihar: Congress MP and Lok Sabha LoP Rahul Gandhi and RJD leader Tejashwi Yadav ride motorbikes during their 'Voter Adhikaar Yatra' in Purnea pic.twitter.com/Dd7uaSyPPj
— ANI (@ANI) August 24, 2025
डिप्टी सीएम ने साथा राहुल-तेजस्वी पर निशाना
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मतदाता अधिकार यात्रा पर कहा कि दोनों (राहुल गांधी और तेजस्वी यादव) लोकतंत्र के प्रतीक नहीं हैं, दोनों राजतंत्र के प्रतीक हैं। ये लोग क्यों घूम रहे हैं? अगर बिहार के लोग गरीब हैं, तो इसकी वजह कांग्रेस और आरजेडी हैं। अगर देश में भाईचारा नहीं है, तो उसकी वजह भी कांग्रेस और आरजेडी हैं। इसलिए ये लोग लोकतंत्र को मजाक समझते हैं। ये बिहार में घूम रहे हैं, तो इन्हें देखना चाहिए कि बिहार की सड़कें, बिजली और अर्थव्यवस्था कैसे बदल गई है। बिहार में सुशासन है, यहां कोई भी अपराध होता है, 100 घंटे के अंदर कार्रवाई होती है—ये लोकतांत्रिक शासन है। ये लोग कितना भी घूम लें, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, ये जितना सड़कों पर निकलेंगे, एनडीए को उतना ही ज्यादा वोट मिलेगा।
राहुल-तेजस्वी ने किया था मस्जिद का दौरा
हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव ने यात्रा के दौरान मुंगेर में खानकाह रहमानी मस्जिद का दौरा किया और मुस्लिम विद्वानों से मुलाकात की थी।
Created On :   24 Aug 2025 9:48 AM IST