Congress Review Meeting: बिहार चुनाव में हार के बाद कांग्रेस की दिल्ली में समीक्षा बैठक, दोनों नेता आपस में भिड़े

बिहार चुनाव में हार के बाद कांग्रेस की दिल्ली में समीक्षा बैठक, दोनों नेता आपस में भिड़े
आज कांग्रेस ने पार्टी मुख्यालय इंडिरा भवन में समीक्षा बैठक की। इस दौरान नेताओं से रिव्यू लिए गए थे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद आज कांग्रेस ने पार्टी मुख्यालय इंडिरा भवन में समीक्षा बैठक की। इस दौरान नेताओं से रिव्यू लिए गए थे। जहां पर पार्टी नेताओं के बीच हंगामा हुआ। इतना ही नहीं कई नेता आपस में भिड़ गए थे। इस सबके बीच एक नेता ने हाथ के इशारे से गोली मारने तक की धमकी दे दी थी।

इस नेता ने दी धमकी

सूत्रों ने बताया कि पार्टी मुख्यालय के वेटिंग रूम में बिहार के वैशाली सीट के प्रत्याशी रहे इंजीनियर संजीव और पप्पू यादव के करीबी उम्मीदवार जितेंद्र कुमार की बीच में कहासुनी हुई। इस बीच संजीव ने खुलेआम हाथ के इशारे में गोली मारने की धमकी दी और उन्होंने कहा कि बाहर से लोगों को बुलाकर टिकट दे दिया जाता है। इसके बाद इस मामले की पूरी जानकारी पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी को दी गई।

संजीव ने दी सफाई

हालांकि संजीव ने इस प्रकार के विवाद को खारिज किया है। उनका आगे कहना है, "ऐसी कुछ खबरें चल रही हैं कि मैंने आज कांग्रेस कार्यालय में किसी को जान से मारने की धमकी दी है, लेकिन यह बिल्कुल बेबुनियाद खबर है, इसमें कोई सच्चाई नहीं है। हमारा किसी से कोई विवाद नहीं है, इन अफवाहों पर ध्यान न दें।"

उन्होंने यह भी कहा, "आज क्या हुआ था ये जानना जरूरी है कि बहुत सारे प्रत्याशी ऐसे थे जिन्होंने चुनाव पूरी मजबूती से लड़ा है, वहीं सारे प्रत्याशी अपनी-अपनी बात रखने के लिए हाई कमान के पास आए थे। कुछ नाराजगी थी सबने अपनी बात रखी, मैंने भी अपनी बात मजबूती से रखी, मेरा किसी के साथ कोई विवाद नहीं हुआ है। कोई गोली या बंदूक चलने की कोई बात नहीं है। सब झूठी और मनगढंत बातें है। ऐसी अफवाहों को तून न दें।"

कांग्रेस महासचिव ने बैठक की दी जानकारी

कांग्रेस संगठन के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस समीक्षा को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा, "बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने एक-एक करके विधायकों से फीडबैक लिया। इसके अलावा, बिहार विधानसभा चुनाव में हारे हुए प्रत्याशियों से 10 के समूह में फीडबैक लिया गया।"

इस समीक्षा मीटिंग में बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, राज्य प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, सांसद तारिक अनवर, पप्पू यादव और कन्हैया कुमार शामिल हुए थे।

Created On :   27 Nov 2025 9:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story