अजब गजब: फॉरेनर ने कटलरी का इस्तेमाल करके खाई सब्जी पूड़ी तो इंडियंस चौंके, बताया गैरकानूनी!

- शख्स पूड़ी सब्जी खा रहा था चॉपस्टिक से
- इंडियंस ने देखकर बताया इल्लीगल
- वीडियो हो रहा है वायरल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर खाने वाले कई वीडियोज वायरल होते हैं। कहीं कोई जल्दी खाना खा लेता है तो कभी कोई अजीबोगरीब तरह से खाता है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कोरिया का शख्स चॉपस्टिक और चम्मच से सब्जी पूड़ी खाता नजर आता है। वो इस तरह से खाता है कि, भारतीय लोग उसको गैरकानूनी बोल रहे हैं। तो चलिए देखते हैं कि वीडियो में ऐसा अजीबोगरीब क्या है।
क्या है वीडियो में?
वीडियो में देखने को मिल रहा है कि, एक कोरिया का शख्स है वो अपनों के साथ बैठकर खाना खा रहा होता है। खाना तो वो इंडियन खा रहा होता है लेकिन खाने का तरीका बिल्कुल विदेशी होता है। वो शख्स चॉपस्टिक और चम्मच से पूड़ी-सब्जी खाता नजर आता है। चॉपस्टिक से पूड़ी तोड़ता है और उसमें आलू की सब्जी रखकर खा लेता है।
वीडियो हो रहा वायरल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ये वीडियो @akarshik नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पर अब तक मिलियन व्यूज आ चुके हैं। साथ ही कई लाख लोगों ने लाइक भी किया है। हजारों लोगों ने कमेंट भी किया है। भारतीय लोगों ने कमेंट करके खरी खोटी भी सुनाई है। एक ने कहा है कि, क्या ये कानूनी है? तो दूसरा कह रहा है कि, जितनी देर में इसने एक टुकड़ा खाया है उतनी देर में तो मैं पूरी पूड़ी ही खत्म कर दूंगा। तो एक कह रहा है कि ये तो गैरकानूनी है।
Created On :   3 Sept 2025 6:30 PM IST