अजब गजब: लाल साड़ी पहनकर लाल परी गाने पर नाच रही थी महिला, फिर हुआ कुछ ऐसा कि नहीं रुकी लोगों की हंसी

लाल साड़ी पहनकर लाल परी गाने पर नाच रही थी महिला, फिर हुआ कुछ ऐसा कि नहीं रुकी लोगों की हंसी
  • लाल परी बन कर नाच रही थी महिला
  • नाचते-नाचते धड़ाम से गिरी महिला
  • वीडियो देखकर लोगों नहीं रोक पा रहे हैं अपनी हंसी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अक्सर तरह-तरह के डांस वीडियोज वायरल होते हैं। कभी कोई शानदार वीडियो होता है तो कभी-कबार फनी डांस वीडियो भी देखने को मिल जाते हैं। ऐसा ही एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला लाल साड़ी पनहकर लाल परी गाने पर नाच रही होती है लेकिन फिर कुछ ऐसा होता है कि लोगों की हंसी नहीं रुकती है।

वीडियो में क्या है?

वीडियो में देखने को मिल रहा है कि, एक महिला सभी महिलाओं के बीच लाल परी गाने पर नाच रही होती है। सभी महिलाओं ने लाल साड़ी पहनी होती है। इसके बाद जैसे ही महिला एक स्टेप लेने के लिए घूमती है तो उसकी चप्पल स्लिप हो जाती है और वो धड़ाम से गिर जाती है। ये देखकर सभी महिलाएं उसको उठाने आती हैं। लेकिन कई महिलाएं हंस भी रही होती हैं। महिला गिरती तो है ही साथ ही वो गुलाटी भी खा लेती है। ये देखकर और यूजर्स को हंसी आ रही होती है।

यह भी पढ़े -'फोन नहीं चलाऊंगी अब कभी भी' बोलकर बच्ची लगी रोने, जब घरवालों ने फोन की लत छुड़वाने के लिए बनाया ऐसा प्लान, वीडियो हो रहा वायरल

वीडियो हो रहा वायरल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Laal_Pari_30 के नाम के अकांउट से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अब तक करीब हजारों व्यूज आ चुके हैं। साथ ही बहुत से लोगों ने लाइक किया है और कमेंट भी किया है। बहुत से लोगों ने शेयर भी किया है। एक शख्स कह रहा है कि, सेंडल की वजह से ये सब हुआ है। तो वहीं, दूसरा शख्स कह रहा है कि, जब डांस आता ही नहीं है तो क्यों लाल परी बनकर डोल रही हो। ऐसे ही कई तरह के लोगों ने रिएक्शंस दिए हैं।

Created On :   1 Sept 2025 3:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story