अजब गजब: गांव से आया शख्स अमीर रिश्तेदार के यहां पहुंचा आदमी, वेस्टर्न बाथरूम में उसको करना पड़ गया स्ट्रगल!

- गांव से आए शख्स ने की अमीर आदमी से मुलाकात
- अमीर आदमी के यहां था वेस्टर्न बाथरूम
- गांव से आए शख्स को करना पड़ा भारी स्ट्रगल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गांव के लोगों को शहरी चीजें कुछ कम ही समझ में आती हैं। गांव के लोग बहुत ही सीधा और शुद्ध जीवन बिताने में विश्वास रखते हैं। लेकिन अब कई गांव के लोग भी शहरी चीजों को अपना रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक गांव का शख्स अपने अमीर रिश्तेदार के घर जाता है। रिश्तेदार के घर वेस्टर्न बाथरूम होता है, जिसे देखकर गांव वाले व्यक्ति का सिर घूम जाता है। उसको सिर्फ और सिर्फ पेट साफ करने के लिए भी भारी स्ट्रगल करना पड़ता है।
वीडियो में क्या है?
वीडियो में देखने को मिल रहा है कि एक लड़का अपने किसी अमीर रिश्तेदार के यहां पहुंच गया। लड़के को शौचालय का इस्तेमाल करना था, लेकिन वहां पर वेस्टर्न टॉयलेट सीट थी। लड़का उसे देखकर कंफ्यूज हो गया कि उस सीट पर बैठे तो बैठे कैसे। वो आराम से दोनो पैर को ऊपर रखकर उस पर बैठने की कोशिश करता है। लेकिन उसकी कंफ्यूजन बरकरार है। इसके बाद वो पानी के पाइप को भी हैरानी से देखता है और पहले तो अपने कान के पास करता है फिर, पानी को अपने मुंह पर ही मार लेता है। वेस्टर्न टॉयलेट को इस्तेमाल करने वालों के लिए यह वीडियो बेकार हो सकती है, लेकिन कई लोग इस मुसीबत का सामना करते होंगे। गांव के लोग और पहली बार इस्तेमाल करने वाले कंफ्यूज हो जाते हैं। कई लोगों ने कमेंट्स में लिखा है कि वो भी इस जैसे हालात का सामना कर चुके हैं।
वीडियो हो रहा वायरल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को सोनू चौहान (@sonuchouhan_mp41) के नाम की आईडी से शेयर किया गया है। सोनू ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, कहां फंस गया यार? वहीं, वीडियो पर लिखा है कि अमीर रिश्तेदार के घर आया था। इस वीडियो को अब तक करीब 9 लाख लोगों ने शेयर किया गया है। जबकि 2 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। कुछ ही समय में इस वीडियो पर मिलियन व्यूज आ चुके हैं। इसके अलावा वीडियो पर 31 सौ से भी ज्यादा कमेंट्स आए हैं। एक यूजर ने लिखा है कि सरकार से अनुरोध है कि ऐसे टॉयलेट के बारे में स्कूल में पढ़ाया जाए। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा है कि किस-किस के साथ ऐसा हुआ है, वो लाइक करे। ऐसे ही कई और कमेंट्स भी हैं।
Created On :   27 Aug 2025 6:43 PM IST