अजब गजब: जिस महिला ने बचाई थी शेरों की जान, उसको देखकर शेरों ने दिया ऐसा रिएक्शन, वीडियो देखकर सभी लोग हो गए इमोशनल

जिस महिला ने बचाई थी शेरों की जान, उसको देखकर शेरों ने दिया ऐसा रिएक्शन, वीडियो देखकर सभी लोग हो गए इमोशनल
  • शेरों पूरे दिल से किया महिला का वेलकम
  • रेस्कूयर महिला मिली अपने बचाए हुए शेरों से
  • वीडियो हो रहा है तेजी से वायरल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंसानों के साथ-साथ जानवर भी बहुत इमोशनल होते हैं। जैसे इंसान एक दूसरे से प्रेम करते हैं वैसे ही जानवर भी प्यार व्यक्त करते हैं। कई बार तो देखकर हैरानी होती है। कुत्ते-बिल्लियों को तो प्यार जताते हुए देखा ही होगा। लेकिन जंगली जानवरों का प्यार जताना एक अनोखी बात हो सकती है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला दो शेरों से मिलती है और वो दोनों ही देखकर उस महिला को प्यार करने लगते हैं। वीडियो देखकर सभी लोग बहुत ही ज्यादा इमोशनल हो जाते हैं। दरअसल, वीडियो में दिखने वाली महिला ने उन शेरों को रेस्क्यू किया था और दोनों ही शेर उसको पहचान लेते हैं और प्यार करने लगते हैं।

क्या है वीडियो में?

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक महिला जिसने शेरों को रेस्क्यू किया था वो उन शेरों से मिलने के लिए शेल्टर में आती है। उस महिला को आता देख दोनों शेर भी दौड़ते हुए आ जाते हैं। इसके बाद दोनों शेर महिला को प्यार करने लगते हैं। महिला के गले लग जाते हैं और उसके मुंह पर चाटने लगते हैं। महिला भी पूरा दिल खोलकर उनसे मिलती है।

यह भी पढ़े -पानी में फंस गई स्कूटी तब भी नहीं उतरी लड़की, शख्स ने समझाया लेकिन नहीं मानी बात, फिर जो हुआ देखकर नहीं रुकी हंसी!

वीडियो हो रहा वायरल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो वायरल हो रहा है। जिसपर अब तक करीब मिलियन व्यूज आ चुके हैं और बहुत से लोगों ने लाइक किया है। कुछ लोगों ने कमेंट भी किया है, कई यूजर्स ने बताया कि कैसे वो वीडियो देखकर इमोशनल हो गए और उनके आंसू निकल आए। वहीं, एक यूजर ने लिखा कि, सबसे खूबसूरत वीडियो है। वहीं, कुछ लोगों ने वीडियो पर चिंता भी जाहिर की है कि ध्यान देना चाहिए महिला सुरक्षित रहे। क्योंकि शेर बड़े होते हैं और जाने-अंजाने में महिला को चोट लग सकती है। इसके अलावा सभी ने वीडियो को एक इमोशनल वीडियो बताया है।

Created On :   23 Aug 2025 5:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story