अजब गजब: पानी में फंस गई स्कूटी तब भी नहीं उतरी लड़की, शख्स ने समझाया लेकिन नहीं मानी बात, फिर जो हुआ देखकर नहीं रुकी हंसी!

पानी में फंस गई स्कूटी तब भी नहीं उतरी लड़की, शख्स ने समझाया लेकिन नहीं मानी बात, फिर जो हुआ देखकर नहीं रुकी हंसी!
  • बारिश के पानी में गिर गई लड़की की स्कूटी
  • गाड़ी से नहीं उतर रही थी लड़की
  • पानी में गिर गई धड़ाम से लड़की

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों भारत में मानसून का सीजन चल रहा है। कई शहरों में नदी-नाले उफान पर हैं। सड़कों और गलियों का हल कुछ ऐसा है जैसे छोटे-छोटे तालाब बन गए हों। पानी भरने की वजह से लोगों को परेशानी का समना करना पड़ रहा है। भारी बारिश के चलते सड़कों में छोटे-बड़े गड्ढे हो गए हैं और उसके चलते कई सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बारिश के मौसम में लोग अपनी ही बेवकूफी के चलते हादसों का शिकार भी होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें एक लड़की की गाड़ी पानी में फंस जाती है लेकिन फिर भी वो अपनी सीट से नीचे उतरने का नाम नहीं लेती है। उस वीडियों में एक लड़का उसको और गाड़ी को संभाल रहा होता है लेकिन फिर कुछ ऐसा होता है जिसको देखकर लोगों की हंसी नहीं रुकती है।

क्या है वीडियो में?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो देखने को मिल रहा है, जिसमें एक लड़की और लड़का सड़र में भरे पानी में फंसे हुए हैं। उनकी स्कूटी पानी में फंसी हुई है और बंद है। लड़का बेहद कोशिश करता है गाड़ी को निकालने कि, लेकिन वो नहीं निकलती है। हैरान करने वाली बात यह थी की लड़की पूरे समय स्कूटी पर ही बैठी रहती है। वह गाड़ी से नीचे उतरने का कष्ट भी नहीं करती। लड़का प्रयास करता रहता है फिर वो लड़की की तरफ देखकर कुछ उससे बोलता है। देखने में ऐसा लगता है कि लड़का गुस्से में हो, फिर उससे स्कूटी छूट गई। अगले ही पल लड़की अपने आप को संभल नहीं पाती और धड़ाम से पानी में गिर जाती है। यह पूरी वीडियो किसी शख्स ने कैमरे में कैद कर ली थी और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी थी।

लोगों की अलग-अलग टिप्पणियां

हाल ही में यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चों में है। वीडियो को सिर्फ दो दिनों में करीब 15 लाख लोगों से ज्यादा ने देख लिया है। ये वीडियो इंस्टाग्राम पर @fuddu_sperm नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था। यह वीडियो अब तक 15 लाख लोग देख चुके हैं। इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, पापा की परी जलपरी बन गई। तो वहीं दूसरे ने लिखा, पाप धुल गए मत बोलो यार।

Created On :   7 Aug 2025 6:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story