अजब गजब: धीरे-धीरे चलते हुए शख्स ने बनाया वीडियो, देखने में लग रहा था चांद, लेकिन फिर हुआ कुछ ऐसा कि लोगों की नहीं रुक पाई हंसी!

- चांद जैसी जगह पर चल रहा था शख्स
- सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल
- वीडियो के आखिर में खुल गई पोल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ फनी देखने को मिल जाता है। कहीं कोई बादलों पर चलता नजर आता है तो कहीं पानी में चलता दिखता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर और वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स चांद जैसी सतह पर चलता हुआ दिख रहा है। उसने एस्ट्रोनॉट्स जैसे कपड़े भी पहने हुए हैं। लेकिन इस वीडियो में खास ये है कि वो असल में चांद पर नहीं बल्कि कहीं और ही चल रहा था। जब पोल खुली तो लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए। तो चलिए जानते हैं कि वो शख्स कहां पर अपने कदम रख रहा था।
क्या है वीडियो में?
वीडियो में देखने को मिल रहा है कि, एक ऊबड़-खाबड़ जमीन पर शख्स धीरे-धीरे चल रहा है। उस वीडियो को देखकर लग रहा है कि वो सतह चांद की है। वीडियो के दौरान कोई अवाज नहीं थी फिर एक गुजरते टैम्पो ने पूरी पोल खोलकर रख दी। टैम्पो कि आवाज सुनकर सभी को पता चला कि वो आदमी चांद पर नहीं बल्कि भारत की रोड पर चल रहा था। ये वीडियो देखकर सभी लोगों की हंसी निकल गई। अचानक से वीडियो फनी रील में बदल गई और लोगों ने इसको पसंद भी किया है।
वीडियो हो रहा वायरल
सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो में एक यूजर ने दावा किया था, भाई क्या हंस रहे हो यह 2017 की वीडियो है यह सड़कों की हालत दिखाने की कोशिश कर रहा था। साथ ही इसने सोशल मीडिया और न्यूज चैनलों पर भी बताया था कि हमारी सड़कों का क्या हाल है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @awara_memes_01 अकांउट से शेयर किया गया है और इसे अब तक करीब 34 लाख व्यूज मिल चुके हैं। लोगों की तरफ से इस वीडियो को पसंद किया जा रहा है और अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक ने कहा कि, इंडिया की रोड्स चांद से कम हैं क्या? तो वहीं दूसरे ने कहा कि, चांद पर ऑटो भी लग गए हैं।
Created On :   5 Aug 2025 5:42 PM IST