अजब गजब: टीचर के ऊपर आ गई ऐसी मजबूरी जो उसको बनना पड़ा चोर, जानकर पुलिस भी रह गई भौंचक्की!

- टीचर करने लगा था सिलेंडर की चोरी
- पुलिस ने जब किया अरेस्ट तो हो पुलिस हो गई हैरान
- शख्स जुए में पैसे हारने के बाद चोरी करने लगा था सिलेंडर
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात शहर में बीते कई महीनों से लगातार सिलेंडर के चोरी होने की खबर सामने आ रही थी। गुजरात के जामनगर, देवभूमि द्वारका और पोरबंदर जिलों की आंगनवाड़ियों में एक ही तरह की चोरी हो रही थी, जिससे सभी लोगों को शक होने लगा था। क्योंकि चोर गहने या पैसे नहीं चुराता था बल्कि रसोई गैस के सिलेंडर गायब करता था। कई बार तो लोगों ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि चोर सिर्फ सिलेंडर चुराता है। जब पुलिस ने कार्रवाई शुरू की तो सच्चाई सामने आई। जब पुलिस को सच्चाई का पता चला तो पुलिस भी बिल्कुल हैरान हो गई थी।
26 सिलेंडर अलग-अलग जगहों से हुए थे गायब
गुजरात के जामनगर जिले के लाखाबावल, सिक्का, रावलसर, सरमत और लालपुर जिले के अधिकांश गांवों से सिलेंडर चोरी होने की खबर सामने आई थी। जिसमें, 11 सिलेंडर चोरी हुए थे। वहीं, देवभूमि द्वारका के गांवों से करीब 10 सिलेंडर चोरी हुए थे। इसके बाद पोरबंदर के भी गांवों से 5 सिलेंडर चोरी हुए थे। सभी को मिलाकर 6 महीने में करीब 26 सिलेंडर चोरी हुए हैं।
जांच में सामने आया हैरान कर देने वाला नाम
लगातर सिलेंडर चोरी की घटनाओं के बाद जामनगर पुलिस और लोकल क्राइम ब्रांच को जांच में पता लगा था। टीमों की तरफ से सिलेंडर चोरी की जांच में एक हैरान कर देने वाला नाम सामने आया है। वो नाम एक सरकारी स्कूल के निलंबित शिक्षक का था। उसका नाम कांतिलाल डायाभाई नाकुम था, वो खंभालिया के पास गायत्रीनगर में रहता है।
चोरी करते वक्त पुलिस ने किया था गिरफ्तार
पुलिस ने कांतिलाल को उस वक्त पकड़ा था जब वह जामनगर के पास दरेड गांव में एक बंद कमरे से सिलेंडर चोरी करने की कोशिश कर रहा था। उसके पास से कुल 18 गैस सिलेंडर, एक मोबाइल फोन, एक बाइक और लोहे की छड़ों के साथ कई अन्य औजार मिले थे। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने खुद बताया कि वो पिछले 6 महीने से 26 आंगवाड़ियों से सिलेंडर चोरी कर चुका है। साथ ही उसने चुराए हुए सिलेंडर बेचे भी थे।
शिक्षक ने क्यों शुरू कर दी चोरी?
कांतिलाल की कहानी सिर्फ चोरी की नहीं है, बल्कि एक इंसान के गलत रास्ते पर जाने की भी है। वह पहले कोटा गांव के एक प्राथमिक स्कूल में शिक्षक हुआ करता था लेकिन उसे ऑनलाइन जुए की लत लग गई और फिर जुए में उसने काफी पैसे उड़ा दिए थे। परेशानी में आकर उसने पहले अपने ही स्कूल से एक लैपटॉप चुराया था और फिर सिलेंडर जैसी चीजों पर हाथ साफ करने लगा। इस वजह से उसे सरकारी स्कूल से निलंबित कर दिया गया था।
Created On :   31 July 2025 5:19 PM IST