अजब गजब: दुनिया का एक ऐसा नेता, जिसको नहाने से थी नफरत, पूरे जीवन में ब्रश को नहीं लगाया हाथ

- माओत्से तुंग सोने और उठने में दुनिया से थे अलग
- नहाने और ब्रश करने का भी नहीं होता था मन
- जी शी ली ने लिखी थी माओत्सो तुंग के जीवन पर किताब
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जंगलों में रहने वाले आदवासियों को छोड़ कर अगर हम इंसानों की बात करें, तो दुनिया का हर एक व्यक्ति ब्रश या दातुन करता ही होगा। लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे भी व्यक्ति हैं, जिनको ना तो नहाना पसंद होता है और ना ही ब्रश करना पसंद होता है। आज हम एक ऐसे ही व्यक्ति के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसने अपने जीवन में कभी ब्रश को हाथ नहीं लगाया है। इसकी खास बात ये है कि, वो आदमी एक समय में दुनिया के नामि नेताओं में शामिल था। लेकिन ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने कभी अपने दांतों पर ब्रश या दातुन नहीं किया था। इनकि ऐसी बहुत सी अजब-गजब कहानियां हैं। इनका शुभनाम माओत्से तुगं (माओ जेडॉन्ग ) था। तुगं के डॉक्टर रह चुके जी शी ली ने उनके जीवन पर एक किताब लिखी है। जिसमें उनके जीवन की कहानी है, इस किताब का नाम द प्राइवेट लाइफ ऑफ चेयरमेन माओ है। इस किताब का नाम उनके दिनचर्या के ऊपर रखा गया है। तो चलिए माओ की अजीब कहानियों के बारे में जानते हैं।
दुनिया से थे बिल्कुल अलग
माओत्से तुगं सोने और उठने के मामले में दुनिया से बहुत ही ज्यादा विपरीत थे। जब पूरी दुनिया जगकर अपना काम करती थी तब वे सोते थे और जब दुनिया सोती थी तब वे काम करते थे। जी शी ली की किताब के मुताबिक, माओ जब सोकर उठते थे तो दांतों को साफ करने के लिए चाय का कुल्ला करते थे। चाय का हर रोज कुल्ला करने से उनके दांत हरे रंग के हो गए थे, जिसको देखकर ऐसा लगता था कि उनके दांतों में किसी ने हरे रंग से रंग दिया है।
अन्य चौंकाने वाली बातें
इतना ही नहीं बल्कि माओ ने अपने जीवन में बहुत ही कम बार नहाया होगा क्योंकि उनको नहाना बिल्कुल भी पसंद नहीं था। उनकी एक बात और जो बहुत ही ज्यादा फेमस थी वो ये है कि, वे कभी भी अपने पलंग को छोड़कर दूसरे पलंग पर नहीं सोते थे। उनको किसी और के बिस्तर में बिल्कुल भी नींद नहीं आती थी। अगर वे कभी विदेश यात्रा पर जाते थे तो भी वे अपना बिस्तर साथ लेकर जाते थे।
Created On :   14 July 2025 4:37 PM IST