अजब गजब: बाइक चलाते हुए रील बना रहे थे लड़के, बाद में कुछ हुआ ऐसा की दोनों की हालत हो गई खराब, वीडियो हो रहा है वायरल

- बाइक चलाते हुए वीडियो बना रहे थे लड़के
- सामने की जगह पीछे की तरफ देख रहा बाइक चलाने वाला लड़का
- सोशल मीडिया पर लोग दे रहे हैं प्रतिक्रिया
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 'नजर हटी दुर्घटना घटी' वाली कहावत तो अधिकांश लोगों ने सुनी होगी। इस कहावत के कई नजारे सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाते हैं। क्योंकि सोशल मीडिया पर वीडियो बनाते-बनाते लोग रिएलिटी में रहना भूल ही जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही ज्यादा वायरल हो रहा है। एक वीडियो में दो दोस्त एक ही गाड़ी में सवार होते हैं और वीडियो बना रहे होते हैं। उसके बाद दोनों के साथ कुछ ऐसा होता है कि दोनों रिएलिटी में वापस चले आते हैं।
वीडियो में क्या है?
वीडियो में देखने को मिल रहा है कि, एक रोड है जहां पर दो दोस्त एक ही गाड़ी में सवार होकर कहीं जा रहे होते हैं। रोड के दोनों तरफ खेत और झाड़ियां हैं। पीछे बैठा दोस्त वीडियो बना रहा होता है और आगे वाला दोस्त भी उस वीडियो में देख रहा होता है। अचानक से गाड़ी झाड़ियों में घुस जाती है और दोनों दोस्त वहीं गिर जाते हैं। इसके बाद ही दोनों को अकल आती है कि गाड़ी चलाते हुए वीडियो नहीं बनाना चाहिए।
लोग दे रहे हैं प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ये वीडियो बहुत ही ज्यादा वायरल हो रहा है। इस वीडियो को मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही कई सारे लोगों ने वीडियो को लाइक किया है और इंट्रेक्ट भी किया है। लोगों ने वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। एक ने कहा कि, ये लोग हमें ऐसे देख रहे हैं जैसे गलती हमारी ही हो। तो वहीं दूसरे ने लिखा कि, घर से निकलते ही कुछ दूर चलते ही। तो वहीं एक दूसरे ने लिखा कि, एक दिन हम भी जीवन के रास्ते में ऐसे ही भटक जाएंगे। इसके अलावा भी कई लोगों ने कमेंट करके मजे लिए हैं।
Created On :   13 July 2025 5:49 PM IST