अजब गजब: दुनिया में सौ या हजार नहीं बल्कि लाखों के आते हैं पेन, एक महिला ने चलाया ऐसा खास पेन कि हो गई बिल्कुल दीवानी!

- महिला ने ट्राई किए बहुत से महंगे पेन
- स्पेस में इस्मेताल होने वाला पेन भी किया इस्तेमाल
- महिला ने बताया पेन में नजर आता है साफ अंतर
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कई लोगों को पेन का बहुत ही ज्यादा शौक होता है। वे महंगे से महंगे पेन भी खरीद सकते हैं। अगर आप कभी किसी से पूछेंगे कि उन्होंने आज तक का कितना महंगा पेन खरीदा है। तो कोई कहेगा 100 तो कोई 500, कुछ लोग हजार से भी ज्यादा रुपए भी बता सकते हैं। लेकिन आपको बता दें, कि लोग कई करोड़ों रुपए का भी पेन खरीदते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ महंगे पेन के साथ-साथ कुछ इंट्रेस्टिंग पेन भी दिखते हैं। उस वीडियो में एक ऐसा पेन भी दिखता है जो स्पेस में इस्तेमाल होता है।
क्या है वीडियो में?
वीडियो में देखने को मिल रहा है कि एक दुकान पर एक महिला जाती है। वहां पर कई तरह के महंगे से महंगे पेन रखे होते हैं। कुछ पेन सोने के बने थे तो पेन ऐसा भी था जो स्पेस में चलता है। महिला दुकान में जाती है और तरह-तरह के पेन चलाकर देखती है। फिर वो दुकानदार से ये भी पूछती है कि क्या स्पेस में चलने वाला है पेन जो एस्ट्रोनॉट्स इस्तेमाल करते हैं। तो दुकान वाले ने बोला कि हां वो वाला पेन भी है। वो पेन किसी भी सतह पर लिखा जा सकता है। उस पेन से कांच पर भी लिखा जा सकता है। फिर उससे महिला लिखती है और वो बताती है कि वो आराम से सबमें फर्क कर पा रही है।
महिला को कौन सा पेन आया पसंद?
महिला ने सभी पेन से लिखकर देखा जिसमें उसको अंतर भी देखने को मिला। उसने बॉल पेन से लेकर रोलर बॉल में भी अंतर देखा। सबको देखने के बाद उस महिला को 50 हजार रुपए का पेन पसंद आया था, जिसकी निब में 22 कैरेट का सोना था। वीडियो काफी वायरल हो रहा है, उस वीडियो को अब तक 1 करोड़ 23 लाख लोग देख चुके हैं।
Created On :   27 Jun 2025 6:09 PM IST